खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने बीती देर रात, छोटे डोंगर थाना क्षेत्र से महज़ 6 किलोमीटर दूर स्थित मढ़ोनार गांव में एक जिओ मोबाइल टावर में आग लगा दी, जिससे टावर का जनरेटर जलकर खाक हो गया। हालांकि विद्युत आपूर्ति चालू रहने के कारण टावर कार्यरत है।
नक्सलियों द्वारा जिओ टावर को निशाना बनाना, उनकी सोची-समझी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की संचार व्यवस्था को बाधित करना और स्थानीय लोगों में डर फैलाना है ताकि वे सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों से कटे रहें। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और नक्सलियों की धरपकड़ के लिए पूरे इलाके में पुलिस बल और आईटीबीपी के जवानाें के द्वारा सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा।
Trending
- KKR VS LSG: सुपर ओवर में केकेआर ने एलएसजी को हराया, रिंकू सिंह बने जीत के नायक
- अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी का बॉक्स ऑफिस पर ‘तहलका’: 10वें दिन ‘भूत बंगला’ ने भरी ऊंची उड़ान, 180 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
- हीट स्ट्रोक हो सकता है जानलेवा, लक्षणों को जानकर अपनाएं बचाव के ये उपाय
- बघेल का भाजपा पर तीखा हमला: “बंगाल में फिर फेल होंगे जीत के दावे, BJP अब बन गई है ‘लूट का SBI'”
- शादी की खुशियाँ मातम में बदली, पुरानी रंजिश में युवक की नृशंस हत्या, गांव में तनाव
- छत्तीसगढ़ में मौसम के दो रंग: रायपुर में आज 45°C का ‘ऑरेंज अलर्ट’, तो बस्तर में बारिश की फुहारें
- रायपुर नगर निगम: आज विशेष सामान्य सभा में ‘शक्ति’ और ‘सवाल’ का आमना-सामना
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जांजगीर-चांपा दौरा: जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्री राम कथा में होंगे शामिल


