Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- महतारी वंदन योजना: ‘सुविधा’ या ‘संकट’? कांग्रेस का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला
- भीषण गर्मी में ‘वॉटर हब’ बना नगर पालिका का स्विमिंग पूल, मेंटेनेंस और प्रबंधन पर विशेष जोर
- 10 साल पहले रिटायर होने वाले शिक्षकों को पेंशन सुरक्षा से वंचित होना पड़ रहा
- अमर्यादित आचरण पर जोहार शक्ति पार्टी एवं क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने जताया खेद
- छत्तीसगढ़ में भारतमाला प्रोजेक्ट भूमि घोटाला: जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकानों पर ED की बड़ी स्ट्राइक
- पूर्व राज्य मंत्री धनीराम साहू के पुत्र ने की आत्महत्या, घरेलू कलह की आशंका
- गश्त में जुटी पुलिस के हाथ लगी ‘नशीली खेप’, नहर में बहते मिले 17 पैकेट गांजा
- ध्रुव योग में आज मोहिनी एकादशी व्रत, जानें महत्व, पूजन विधि व मुहूर्त, कथा, मंत्र, आरती और पारण का समय
Author: Khabar World
KWNS – रायपुर । छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले की बालिका रंजीता कोरेटी ने ताइपे (ताईवान) में आयोजित एशियन कैडेट जूडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद बालगृह बालिका कोण्डागांव की रंजीता ने कई देशों के खिलाड़ियों को पराजित करते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस गौरवशाली उपलब्धि पर रंजीता को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह न केवल कोण्डागांव जिले बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि रंजीता जैसी बेटियाँ…
*मुख्यमंत्री ने ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान पर आधारित पुस्तिका का किया विमोचन* KWNS – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा परिसर स्थित अपने कक्ष में ‘मोर गांव मोर पानी’ महाअभियान पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रारंभ किए गए इस विशेष अभियान ने जल संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में अभूतपूर्व चेतना उत्पन्न की है। विमोचन कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रमुख सचिव पंचायत निहारिका बारीक, आयुक्त मनरेगा और संचालक प्रधानमंत्री आवास योजना श्री तारण प्रकाश सिन्हा सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।…
खबर वर्ल्ड न्यूज–रायपुर। छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना के तहत हुए मुआवजा घोटाले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में इस घोटाले से राज्य को करीब 600 करोड़ रुपये की आर्थिक क्षति होने की पुष्टि हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जल संसाधन विभाग के सेवानिवृत्त अमीन, निजी व्यक्ति और फर्जी रिपोर्ट प्रस्तुत करने वाले शामिल हैं। * गिरफ्तार किए गए आरोपी: गोपाल राम वर्मा – सेवानिवृत्त अमीन, जल संसाधन विभाग नरेंद्र कुमार नायक – लोकसेवक खेमराज कोसले – निजी व्यक्ति…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई, कहा – बेटियाँ बन रही हैं छत्तीसगढ़ की पहचान खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले की बालिका रंजीता कोरेटी ने ताइपे (ताईवान) में आयोजित एशियन कैडेट जूडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद बालगृह बालिका कोण्डागांव की रंजीता ने कई देशों के खिलाड़ियों को पराजित करते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस गौरवशाली उपलब्धि पर रंजीता को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह न केवल कोण्डागांव जिले बल्कि पूरे छत्तीसगढ़…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के सिटी काेतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत महादेव वार्ड क्षेत्र से पुलिस ने आज बुधवार को नशा के लिए उपयाेग करने वालाें के लिए अवैध रूप से रखे गए 37 पैकेट मुनक्का (कुल वजन लगभग 7.400 किलोग्राम) जप्त किया है। पुलिस काे रामकुमार तेता (निवासी ठेलकाबोड़, कांकेर) ने थाना कांकेर में आकर सूचना दी कि राकेश साहू (उम्र 59 वर्ष, निवासी महादेव वार्ड, मस्जिद के पीछे) के द्वारा बिना लाइसेंस के चोरी-छुपे मुनक्का का अवैध कारोबार किया जा रहा है, जिससे आस-पास का माहौल प्रभावित हो रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कांकेर पुलिस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी की तरफ से जारी 22 पन्नों के बुकलेट में जारी किया है। बुकलेट के जरिए देश के कई राज्यों के नक्सलियों को मिशन 2026 को विफल करने के लिए नक्सलियाें के सेंट्रल कमेटी एवं पोलित ब्यूरो की बनाई गई रणनीति पर ट्रेनिंग लेने का निर्देश दिया गया है। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार एवं केंद्र सरकार का दावा है कि 31 मार्च, 2026 तक देश से नक्सलवाद का खात्मा हो जाएगा। वहीं दूसरी तरफ नक्सलवाद के खात्में काे लेकर केंद्र सरकार के मिशन-2026 को विफल करने के लिए अब नक्सली संगठन की सेंट्रल…
कलेक्टर ने प्रदान किया स्कूल बैग, रैन कोट सहित पाठ्य सामाग्री खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के अंतर्गत रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल में कु. तामेश्वरी साहू की ऑख का सफल आपरेशन किया गया। योजना के तहत आर्टिफिशियल ऑख भी प्रदान किया जाएगा। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट में तामेश्वरी को स्कूल बैग, रैन कोट, टिफिन व पानी बॉटल सहित पाठ्य सामाग्री प्रदान कर शिक्षा की दिशा में वापस लौटने व मन लगाकर पढ़ाई करने और आगे बढ़ने प्रोत्साहित किया। उन्होंने तामेश्वरी को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिला प्रशासन द्वारा गायों की सेवा एवं संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ‘‘गौ सेवा संकल्प अभियान’’ की शुरूआत की गई है। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने औपचारिक रूप से इस अभियान की शुरूआत करते हुए आमजनों से गायों को बचाने, गायों की सेवा, सुरक्षा और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सहभागिता की अपील की। उन्होंने इस संबंध में जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने गौ सेवा संकल्प अभियान के क्रियान्वयन के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की और कहा कि गाय माता के समान है,…
नक्सली नेतृत्व ने महिलाओं को सुरक्षा बलों पर हमलों के दौरान मानव ढाल के रूप में किया इस्तेमाल खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर आईजी सुंदरराज पट्टलिंगम ने कहा कि नक्सलियाें ने यह स्वीकार किया है कि बीते एक वर्ष में देशभर में हुई विभिन्न मुठभेड़ों में 357 नक्सली मारे गए हैं, मारे गए 357 नक्सलियों में से 136 महिलाएं थीं, जो यह दर्शाता है कि नक्सली नेतृत्व ने महिलाओं को सुरक्षा बलों पर हमलों के दौरान मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल किया है। मारे गए नक्सलियों में 4 केंद्रीय समिति (सीसी) सदस्य और 15 राज्य समिति स्तर के नेता…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने निजता के हनन को लेकर बड़ा फैसला दिया है। पति द्वारा पत्नी की कॉल डिटेल मांगे जाने वाली याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि, अनुच्छेद 21 के तहत जीवन और गोपनीयता की गारंटी है। पति- पत्नी के रिश्ते के बीच निजी गोपनीयता जरूरी है। दुर्ग निवासी युवक ने HC जस्टिस राकेश मोहन पांडेय की सिंगल बेंच में यह याचिका लगाई थी। यह मामला दुर्ग जिले के एक युवक से जुड़ा है, जिसका विवाह 4 जुलाई 2022 को राजनांदगांव निवासी युवती से हुआ था। विवाह के कुछ ही दिनों…

