Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महतारी वंदन योजना: ‘सुविधा’ या ‘संकट’? कांग्रेस का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला

    April 27, 2026

    भीषण गर्मी में ‘वॉटर हब’ बना नगर पालिका का स्विमिंग पूल, मेंटेनेंस और प्रबंधन पर विशेष जोर

    April 27, 2026

    10 साल पहले रिटायर होने वाले शिक्षकों को पेंशन सुरक्षा से वंचित होना पड़ रहा

    April 27, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • महतारी वंदन योजना: ‘सुविधा’ या ‘संकट’? कांग्रेस का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला
    • भीषण गर्मी में ‘वॉटर हब’ बना नगर पालिका का स्विमिंग पूल, मेंटेनेंस और प्रबंधन पर विशेष जोर
    • 10 साल पहले रिटायर होने वाले शिक्षकों को पेंशन सुरक्षा से वंचित होना पड़ रहा
    • अमर्यादित आचरण पर जोहार शक्ति पार्टी एवं क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने जताया खेद
    • छत्तीसगढ़ में भारतमाला प्रोजेक्ट भूमि घोटाला: जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकानों पर ED की बड़ी स्ट्राइक
    • पूर्व राज्य मंत्री धनीराम साहू के पुत्र ने की आत्महत्या, घरेलू कलह की आशंका
    • गश्त में जुटी पुलिस के हाथ लगी ‘नशीली खेप’, नहर में बहते मिले 17 पैकेट गांजा
    • ध्रुव योग में आज मोहिनी एकादशी व्रत, जानें महत्व, पूजन विधि व मुहूर्त, कथा, मंत्र, आरती और पारण का समय
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » नक्सलियों ने जारी की ‘मिशन-2026’ को विफल करने की रणनीति, सेंट्रल कमेटी की 22 पन्नों की बुकलेट से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
    बस्तर

    नक्सलियों ने जारी की ‘मिशन-2026’ को विफल करने की रणनीति, सेंट्रल कमेटी की 22 पन्नों की बुकलेट से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

    Khabar WorldBy Khabar WorldJuly 16, 2025No Comments12 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी की तरफ से जारी 22 पन्नों के बुकलेट में जारी किया है। बुकलेट के जरिए देश के कई राज्यों के नक्सलियों को मिशन 2026 को विफल करने के लिए नक्सलियाें के सेंट्रल कमेटी एवं पोलित ब्यूरो की बनाई गई रणनीति पर ट्रेनिंग लेने का निर्देश दिया गया है। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार एवं केंद्र सरकार का दावा है कि 31 मार्च, 2026 तक देश से नक्सलवाद का खात्मा हो जाएगा। वहीं दूसरी तरफ नक्सलवाद के खात्में काे लेकर केंद्र सरकार के मिशन-2026 को विफल करने के लिए अब नक्सली संगठन की सेंट्रल कमेटी ने भी रणनीति बनाई है। जारी बुकलेट में कमेटी ने ट्रेनिंग में लंबी यात्राएं, भूखे रहना और फोर्स का घेरा तोड़ने समेत कई रणनीतियाें काे शामिल किया गया है। नक्सलियाें के सेंट्रल कमेटी की बुकलेट के अनुसार नक्सलवाद खत्म करने के केंद्र व राज्य सरकार का मिशन 2026 को विफल करने के लिए नक्सली उच्च स्तर का प्रशिक्षण ले रहे हैं।
    इस संबंध में बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि नक्सली यह अच्छी तरह से जान चुके हैं कि उनका अंत अब निश्चित है। उनके सेंट्रल कमेटी के सदस्य अपने काे नहीं बचा सके और मारे गए हैं। इसके साथ ही निचले कैडर्स के नक्सली संगठन छोड़कर भाग रहे हैं। इसलिए नक्सली संगठन में बचे कुछ लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए इस तरह की बातें कर रहे हैं।
    नक्सलियों द्वारा जारी बुकलेट के अनुसार लगातार हो रही नुकसान एवं बड़े कैडर के नक्सलियाें के मारे जाने के बाद अब नक्सल संगठन के लड़ाके कुछ बारीकियों को सीख रहे हैं। जैसे मुठभेड़ के दौरान कमान संभालना, नए तरीके और युद्धाभ्यास, घेरा तोड़ने की तकनीक, कई दिनों तक भूख सहन करना और लंबी यात्राएं करना आदि का अभ्यास किया जा रहा है।
    वहीं, नक्सलियाें की केंद्रीय कमेटी का कहना है कि 2024 से अब तक हुए नुकसान की समीक्षा की गई है। सेंट्रल कमेटी ने पहले कुछ रणनीतियां बनाई थी, जिस पर काम नहीं होने से संगठन को बड़ा नुकसान हुआ है। अब सरकार के मिशन-2026 को विफल करने राजनैतिक और सैन्य रणनीतियां बनाई गई है, जिस पर काम किया जा रहा है। नक्सलियाें बड़ी संख्या में मारे जाने का सेंट्रल कमेटी ने बारीक विश्लेषण किया है। जारी बुकलेट में कहा गया है कि ऑपरेशन के दौरान हजारों की संख्या में सुरक्षाबल के जवान लगभग 20 किमी के दायरे को घेरती है, घेराबंदी कर तलाशी ली जाती है, फिर मारते हैं। सुरक्षाबलाें के लगातार हो रहे हमले को लेकर उनका कहना है कि सुरक्षाबल औसतन हर 15-20 दिनों में एक बार बड़ा हमला कर रही है। इन हमलों में नक्सलियों के पीएलजीए स्थानीय साथियाें सहित 10 से 35 नक्सली मारे जा रहे हैं । मारे जाने वाले साथियों की उम्र 16-17 साल से लेकर 80-90 साल तक है। इनमें नक्सली संगठन के सामान्य सदस्यों से लेकर बड़े कैडर के नक्सली शामिल हैं। नक्सल संगठन ने दावा किया है कि लगभग हर हमले में पुलिसकर्मी भी मारे जाते हैं, वही कई घायल होते हैं। सुरक्षाबलाें के हर एक हमले में 2-2 दिनों तक उनके साथी लड़ते हैं, हजारों जवानों के घेरे को तोड़कर बाहर निकलते हैं।
    नक्सलियों ने यह स्वीकार किया है कि नक्सलबाड़ी के बाद पहली बार देश में एक वर्ष में उनके संगठन के 4 सेंट्रल कमेटी मेंबर और 16 स्टेट कमेटी मेंबर मारे गए हैं, यह नक्सल संगठन की बड़ी क्षति है। इस क्षति का क्रांतिकारी आंदोलन में लंबे समय तक बड़ा विपरीत प्रभाव पड़ेगा। नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी की तरफ से कहा गया है कि, वर्ष भर में देश के अलग-अलग राज्यों में उनके कुल 357 साथी मारे गए हैं। इनमें 136 महिला नक्सली भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा दंडकारण्य में 281 नक्सली ढेर हुए हैं। इसमें नक्सल संगठन के महासचिव बसवा राजू समेत सेंट्रल कमेटी के 4 सदस्य, स्टेट कमेटी के 16 सदस्य मारे गए हैं, जबकि कुछ महीने पहले भी नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी के प्रवक्ता ने पर्चा जारी किया था। इसमें डेढ़ वर्ष में 400 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने का जिक्र किया गया था। वहीं पुलिस के अनुसार पिछले डेढ़ वर्ष में सिर्फ बस्तर में ही लगभग 420 से ज्यादा नक्सलियों ढेर किया जा चुका है।
    नक्सलियाें के प्रशिक्षण से यह प्रश्न उठता है कि क्या बाैखलाये नक्सली सुरक्षाबलाें पर कोई बड़ा हमला करने की याेजना बना रहे हैं? इस पर अभी संशय बना हुआ है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    महतारी वंदन योजना: ‘सुविधा’ या ‘संकट’? कांग्रेस का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला

    April 27, 2026

    भीषण गर्मी में ‘वॉटर हब’ बना नगर पालिका का स्विमिंग पूल, मेंटेनेंस और प्रबंधन पर विशेष जोर

    April 27, 2026

    10 साल पहले रिटायर होने वाले शिक्षकों को पेंशन सुरक्षा से वंचित होना पड़ रहा

    April 27, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,138

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,340

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,280

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,207
    Don't Miss
    बस्तर

    महतारी वंदन योजना: ‘सुविधा’ या ‘संकट’? कांग्रेस का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला

    By Khabar WorldApril 27, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। प्रदेश की भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए ब्लॉक…

    भीषण गर्मी में ‘वॉटर हब’ बना नगर पालिका का स्विमिंग पूल, मेंटेनेंस और प्रबंधन पर विशेष जोर

    April 27, 2026

    10 साल पहले रिटायर होने वाले शिक्षकों को पेंशन सुरक्षा से वंचित होना पड़ रहा

    April 27, 2026

    अमर्यादित आचरण पर जोहार शक्ति पार्टी एवं क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने जताया खेद

    April 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    महतारी वंदन योजना: ‘सुविधा’ या ‘संकट’? कांग्रेस का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला

    April 27, 2026

    भीषण गर्मी में ‘वॉटर हब’ बना नगर पालिका का स्विमिंग पूल, मेंटेनेंस और प्रबंधन पर विशेष जोर

    April 27, 2026

    10 साल पहले रिटायर होने वाले शिक्षकों को पेंशन सुरक्षा से वंचित होना पड़ रहा

    April 27, 2026

    अमर्यादित आचरण पर जोहार शक्ति पार्टी एवं क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने जताया खेद

    April 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में भारतमाला प्रोजेक्ट भूमि घोटाला: जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकानों पर ED की बड़ी स्ट्राइक

    April 27, 2026

    पूर्व राज्य मंत्री धनीराम साहू के पुत्र ने की आत्महत्या, घरेलू कलह की आशंका

    April 27, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.