खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के सिटी काेतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत महादेव वार्ड क्षेत्र से पुलिस ने आज बुधवार को नशा के लिए उपयाेग करने वालाें के लिए अवैध रूप से रखे गए 37 पैकेट मुनक्का (कुल वजन लगभग 7.400 किलोग्राम) जप्त किया है। पुलिस काे रामकुमार तेता (निवासी ठेलकाबोड़, कांकेर) ने थाना कांकेर में आकर सूचना दी कि राकेश साहू (उम्र 59 वर्ष, निवासी महादेव वार्ड, मस्जिद के पीछे) के द्वारा बिना लाइसेंस के चोरी-छुपे मुनक्का का अवैध कारोबार किया जा रहा है, जिससे आस-पास का माहौल प्रभावित हो रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कांकेर पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में आरोपी के निवास पर दबिश दी।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 37 पैकेट मुनक्का बरामद किए गए। वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिए जाने के बाद भी आरोपी द्वारा दस्तावेज नहीं प्रस्तुत किए जाने पर, धारा 106 भारतीय न्याय संहिता, 2023 (भा.ना.सु.सं.) के तहत जप्ती कार्रवाई की गई। मामले में धारा 126(2) एवं 135(3) भा.ना.सु.सं. के अंतर्गत इस्तगासा तैयार कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है, ताकि शांति भंग की आशंका को देखते हुए उसे अधिक से अधिक राशि की प्रतिभूति पर प्रतिबंधित किया जा सके। पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार और समाज विरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
Trending
- महतारी वंदन योजना: ‘सुविधा’ या ‘संकट’? कांग्रेस का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला
- भीषण गर्मी में ‘वॉटर हब’ बना नगर पालिका का स्विमिंग पूल, मेंटेनेंस और प्रबंधन पर विशेष जोर
- 10 साल पहले रिटायर होने वाले शिक्षकों को पेंशन सुरक्षा से वंचित होना पड़ रहा
- अमर्यादित आचरण पर जोहार शक्ति पार्टी एवं क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने जताया खेद
- छत्तीसगढ़ में भारतमाला प्रोजेक्ट भूमि घोटाला: जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकानों पर ED की बड़ी स्ट्राइक
- पूर्व राज्य मंत्री धनीराम साहू के पुत्र ने की आत्महत्या, घरेलू कलह की आशंका
- गश्त में जुटी पुलिस के हाथ लगी ‘नशीली खेप’, नहर में बहते मिले 17 पैकेट गांजा
- ध्रुव योग में आज मोहिनी एकादशी व्रत, जानें महत्व, पूजन विधि व मुहूर्त, कथा, मंत्र, आरती और पारण का समय


