Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹5000 का इनामी और पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी तखतपुर से गिरफ्तार
- मनरेगा श्रमिकों की ई- के वाय सी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल
- कबीरधाम की बेटियों के सपनों को मिले ‘विजय’ पंख: उप मुख्यमंत्री ने की ₹2.25 लाख की आर्थिक सहायता
- मिशन ‘उजास’: एक वर्ष के भीतर रोशन होगा पूरा बस्तर, 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य तय
- डोंगरगढ़ में रिश्तों का कत्ल: नशे की लत ने पोते को बनाया ‘हैवान’, दादी की चाकू गोदकर हत्या
- विश्व रेडक्रॉस दिवस पर राज्य भर में होंगे विशेष कार्यक्रम राज्यपाल डेका ने दिए निर्देश
- बीजापुर में ‘गौ माता राष्ट्रमाता’ की गूँज: 11 हजार से अधिक हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
- महतारी वंदन योजना: ‘सुविधा’ या ‘संकट’? कांग्रेस का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला
Author: Khabar World
20 परीक्षा केंद्रों में हाई सिक्योरिटी, कलेक्टर ने दिए नकलविहीन परीक्षा के निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर (व्यापम) द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा (एडीए25) का आयोजन 27 जुलाई 2025, रविवार को प्रथम पाली में प्रातः 10ः00 बजे से 12ः15 बजे तक किया जाएगा। बेमेतरा जिले में इस परीक्षा के लिए कुल 20 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें लगभग 5000 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। इस महत्वपूर्ण परीक्षा के सुचारु, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर आज कलेक्टरेट के दिशा सभाकक्ष में कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बेमेतरा जिले के विकासखण्ड के उत्तर दिशा में मात्र 8 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम झाल में निवास करने वाली कुंती बाई पति शिव सिंह की कहानी आज पूरे गांव के लिए प्रेरणा बन गई है। कुंती बाई एक अत्यंत गरीब मजदूर वर्ग की महिला हैं, जो वर्षों से अपने परिवार के साथ एक जर्जर खपरैल वाले कच्चे मकान में जीवनयापन कर रही थीं। हवा, पानी, गर्मी और बरसात जैसे मौसम में उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। परंतु इन कठिनाइयों को पीछे छोड़ते हुए आज वे अपने नवनिर्मित पक्के मकान में आत्मसम्मान के साथ…
ग्रामीण क्षेत्रों में सौर संयंत्रों से हो रहा सर्वांगीण विकास सौर समाधान एप के माध्यम से मिली सूचना पर तत्काल कार्यवाही खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन के परिणाम स्वरूप सरगुजा जिले के सुदूर अंचल सहित समूचे राज्य में सौर ऊर्जा आधारित योजनाओं का क्रियान्वयन तेजी से हो रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा जल जीवन मिशन के तहत् पीने का पानी पहुंचाने, खेतों की फसलों में सिंचाई सुविधा और रात में बिजली पहुंचाने सुदूर ईलाकों तक की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं, जिससे ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। किसी व्यक्ति का जीवनभर का सपना होता है, उसका अपना एक घर। लेकिन जब उसका बेटा ही उसे बेदखल कर उस घर पर कब्जा करके बैठ जाए तब… ऐसे हालात में 80 वर्षीय बुजुर्ग जिला मुख्यालय के गांधी चौक पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गया है। सुबह से अन्न-जल नहीं ग्रहण करने वाले बुजुर्ग को प्रशासनिक अधिकारियों ने कल ही घर पर कब्जा दिलाने का वायदा किया है। बात हो रही है घर से बेघर किए गए 80 वर्षीय बुजुर्ग अहमद बेग। मैनपुर से 45 किमी दूरी तय कर न्याय मांगने जिला मुख्यालय पहुंचे अहमद बेग…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दरिंदे ने 16 वर्षीय नाबालिग को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं मौत के बाद भी उसकी लाश के दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है। पूरा मामला पांडातराई थाना क्षेत्र के एक गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार एक घर में नाबालिग की खून से लथपथ लाश मिली है। सूचना के बाद एसपी सहित…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर छापेमार कार्रवाई की। ईडी ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर विशेष न्यायाधीश डमरूधर चौहान की विशेष कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उन्हें 5 दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान ईडी शराब घोटाला मामले को लेकर चैतन्य बघेल से पूछताछ करेगी। चैतन्य बघेल के वकील फैजल रिजवी ने बताया कि ईडी की ओर से 5 दिन की रिमांड मांगी गई है। वकील ने बताया कि आज तक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरिया। कोटपा एक्ट के तहत तंबाकू बिक्री पर कार्रवाई तंबाकू नियंत्रण अभियान के अंतर्गत कोटपा एक्ट 2003 की धारा 4/6 के तहत जहां स्कूल के समीप आदि क्षेत्रों कों धूम्रपान निषेध क्षेत्र घोषित किया गया है वहीं 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को तंबाकू उत्पाद बेचना दंडनीय अपराध है। कोरिया जिला कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी के निर्देश और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह के मार्गदर्शन पर दुकानों, पान ठेलों, होटल और गुमटियों पर कार्रवाई कर 6100 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। यह कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त…
1050 से अधिक बालिकाएं सीख चुकीं आत्मरक्षा के गुर, 30 महिलाएं बन रही हैं सिलाई में दक्ष खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। किशोरी बालिकाओं को आत्मरक्षा और सिलाई का प्रशिक्षण महिला सशक्तिकरण का मिसाल बन रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से बेटियों को आत्मरक्षा कौशल के साथ-साथ आर्थिक स्वावलंबन का प्रशिक्षण देकर उनके सशक्त भविष्य की ओर अग्रसर किया जा रहा है। राज्य सरकार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किशोरी बालिकाओं और महिलाओं के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के…
*राज्यपाल डेका ने किया सम्मान, दी 10 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि* KWNS – रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक नई पहचान बना चुकी ड्रोन दीदी श्रीमती गोदावरी साहू को आज राजभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने उन्हें 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी भेंट की और उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे ग्रामीण महिलाओं के लिए सच्ची प्रेरणा हैं। इस अवसर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना भी उपस्थित थे। मुंगेली जिले के नगर पंचायत सरगांव…
धान खरीदी में ऐतिहासिक वृद्धि: किसानों के लिए समर्पित डबल इंजन सरकार का बड़ा निर्णय – मुख्यमंत्री साय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश के किसानों के लिए आज एक अत्यंत हर्ष और गर्व का दिन है। केंद्र सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के अनुमान को 70 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 78 लाख मीट्रिक टन करने की ऐतिहासिक स्वीकृति प्रदान की है। यह निर्णय प्रदेश के लाखों अन्नदाताओं की मेहनत को नई पहचान और उनकी आर्थिक समृद्धि को नई दिशा देगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अभूतपूर्व निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

