खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। किसी व्यक्ति का जीवनभर का सपना होता है, उसका अपना एक घर। लेकिन जब उसका बेटा ही उसे बेदखल कर उस घर पर कब्जा करके बैठ जाए तब… ऐसे हालात में 80 वर्षीय बुजुर्ग जिला मुख्यालय के गांधी चौक पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गया है। सुबह से अन्न-जल नहीं ग्रहण करने वाले बुजुर्ग को प्रशासनिक अधिकारियों ने कल ही घर पर कब्जा दिलाने का वायदा किया है।
बात हो रही है घर से बेघर किए गए 80 वर्षीय बुजुर्ग अहमद बेग। मैनपुर से 45 किमी दूरी तय कर न्याय मांगने जिला मुख्यालय पहुंचे अहमद बेग ने बताया कि उन्होंने 25 डिसमील जमीन पर उन्होंने घर बनाया है, जिसका बंटवारा उन्होंने नहीं किया है। लेकिन उनके बड़े बेटे साजिद ने उन्हें ही घर से बेदखल कर दिया है। अब अपने घर पर कब्जा पाने के लिए जिला मुख्यालय आए हैं। बुजुर्ग अहमद बेग की इस जद्दोजहद में उनके छोटे बेटे-बहू के अलावा उनकी बेटी साथ दे रही है।
बुजुर्ग भूख हड़ताल के बाद गांधी चौक धरना स्थल पर मैनपुर तहसीलदार रमेश मेहता पहले से पहुंचे थे। कलक्टर के निर्देश पर गरियाबंद तहसीलदार चितेश देवांगन के नेतृत्व में राजस्व अमला पहुंचा। बुजुर्ग को आश्वासन दिलाया गया कि कल किसी भी हाल में उन्हें घर पर कब्जा दिला दिया जाएगा।
मैनपुर तहसीलदार रमेश मेहता ने बताया कि पहले भी अहमद बेग को कब्जा दिलाया गया था। लेकिन वे कुछ दिन के लिए जब बाहर धार्मिक कार्य से निकले तो बेटे साजिद ने दोबारा कब्जा कर लिया है। हमें अवसर दिए बिना भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। कल उन्हें कब्जा दिला दिया जाएगा।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


