खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दरिंदे ने 16 वर्षीय नाबालिग को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं मौत के बाद भी उसकी लाश के दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है। पूरा मामला पांडातराई थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
मिली जानकारी के अनुसार एक घर में नाबालिग की खून से लथपथ लाश मिली है। सूचना के बाद एसपी सहित पुलिस, एफएसएल टीम, डॉग स्क्वाड की टीम भी मौके पर जांच के लिए पहुंची। पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी की और शक के आधार पर कई लोगों से पूछताछ की। सबूतों और बयान के आधार पर गांव के ही आरोपी राजीव घृतलहरे (35 वर्ष) की पहचान हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
आरोपी राजीव धृतलहरे ने पुलिस की पूछताछ में खुलासा किया है कि किशोरी के पिता के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात से नाराज आरोपी कल मृतक किशोरी के घर करीब 11 बजे सुबह गया। उस वक्त घर में किशोरी अकेली थी और बाकी सदस्य खेत गए थे, छोटा भाई स्कूल गया था। इस मौके का फायदा उठाते हुए उसने नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन उसने जब विरोध किया और भागने की कोशिश की तो आरोपी उसे खींचकर कोठार के पास ले गया और वहां रखे सब्बल से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसकी लाश के साथ भी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
Trending
- डोंगरगढ़ में रिश्तों का कत्ल: नशे की लत ने पोते को बनाया ‘हैवान’, दादी की चाकू गोदकर हत्या
- विश्व रेडक्रॉस दिवस पर राज्य भर में होंगे विशेष कार्यक्रम राज्यपाल डेका ने दिए निर्देश
- बीजापुर में ‘गौ माता राष्ट्रमाता’ की गूँज: 11 हजार से अधिक हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
- महतारी वंदन योजना: ‘सुविधा’ या ‘संकट’? कांग्रेस का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला
- भीषण गर्मी में ‘वॉटर हब’ बना नगर पालिका का स्विमिंग पूल, मेंटेनेंस और प्रबंधन पर विशेष जोर
- 10 साल पहले रिटायर होने वाले शिक्षकों को पेंशन सुरक्षा से वंचित होना पड़ रहा
- अमर्यादित आचरण पर जोहार शक्ति पार्टी एवं क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने जताया खेद
- छत्तीसगढ़ में भारतमाला प्रोजेक्ट भूमि घोटाला: जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकानों पर ED की बड़ी स्ट्राइक


