Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जल जीवन मिशन ने बदली गांव की तस्वीर, पानी की किल्लत झेलने वाले गांव में अब हर घर नल कनेक्शन
- सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
- परंपरागत खेती से ‘फूलों’ के व्यापार तक: रायगढ़ के किसान ईश्वरचरण पैकरा ने पेश की सफलता की नई मिसाल
- ग्रामीणाें ने पुश्तैनी जमीन पर सरकारी निर्माण कार्य पर रोक लगाने साैंपा ज्ञापन
- मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹5000 का इनामी और पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी तखतपुर से गिरफ्तार
- मनरेगा श्रमिकों की ई- के वाय सी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल
- कबीरधाम की बेटियों के सपनों को मिले ‘विजय’ पंख: उप मुख्यमंत्री ने की ₹2.25 लाख की आर्थिक सहायता
- मिशन ‘उजास’: एक वर्ष के भीतर रोशन होगा पूरा बस्तर, 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य तय
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बदलाव की नई इबारत लिख रही है। यह योजना न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है, बल्कि परिवार की जरूरतों में भी सहभागी बन रही हैं। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम पंडरीतराई निवासी श्रीमती रबीना पिस्दा जो एक गृहिणी हैं। उन्हें योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है। उन्होंने बताया कि इस राशि को वह अपने बेटे की शिक्षा और जरूरी घरेलू कार्यों में उपयोग कर रही हैं। इस वर्ष जब उनके बेटे का पहली कक्षा में…
समूहों से 1 लाख 24 हजार से अधिक महिलाएं जुड़कर कर रही है कार्य खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं को स्व-रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में जशपुर जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सभी विकास खंड में 11 हजार 559 स्व-सहायता समूह का गठन किया गया है। जिसमें 1 एक लाख 24 हजार 117 महिला सदस्य जुड़ी हुई हैं और ये महिलाएं विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों से जुड़कर आत्मनिर्भर बन गयी हैं। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें स्व-सहायता समूह को 703 ग्राम संगठन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। छत्तीसगढ़ की बलरामपुर पुलिस ने गांजा तस्करी मामले के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 9 लाख रुपये के अवैध गांजा के साथ 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर की गई। मामला वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, आरोपी गांजा को 12 बड़े बैगों में भरकर महिंद्रा बस के माध्यम से छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे। गांजा की तस्करी की सूचना पर पुलिस ने वाड्रफनगर क्षेत्र में घेराबंदी कर बस को रोका और तलाशी लेने पर 92 किलो गांजा आरोपियों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। नवा रायपुर स्थित रावतपुरा यूनिवर्सिटी के पास आज सुबह को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतक की पहचान नंदू यादव (22 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गोबरा नवापारा क्षेत्र के ग्राम नवागांव (ल) का रहने वाला था। हादसे के बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और आक्रोश…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अमरकंटक। अमरकंटक से विधायक भावना बोहरा ने कांवड़ यात्रा शुरू की है। X में विधायक ने लिखा, “जहां वाणी में शिवत्व हो, वहां मौन भी मंत्र बन जाता है” आज सावन माह के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक में माँ नर्मदा और नर्मदेश्वर महादेव जी की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ वासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना के साथ भोरमदेव मंदिर तक की कांवड़ यात्रा के लिए प्रस्थान किया। 151 किलोमीटर की यह कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि आस्था, अनुशासन, पर्यावरण प्रेम और हमारी संस्कृति से जुड़ी एक महत्वपूर्ण रीति भी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से प्राथना सभा की आड़ में धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। गीतांजलि सिटी फेज-2 में अवैध रूप से संचालित कथित चर्च में लोगों को प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन का आरोप है। मामले में स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने सरकारी महिला टीचर और उसके बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जहां गीतांजलि सिटी फेज-2 में एक कथित अवैध चर्च में प्रार्थना सभा की आड़ में 20 से 25 महिलाओं और बुजुर्गों को प्रलोभन देकर उनका…
सावन महीने में सोमवार के दिन व्रत रखकर शिवलिंग पूजन, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, मंत्र जाप आदि करना बहुत शुभ होता है। इसी के साथ सावन सोमवार पर ये 5 काम करने भी बहुत लाभ मिलता है। सावन सोमवार 2025 उपाय आज 21 जुलाई को दूसरा सावन सोमवार व्रत है। इसके बाद 28 जुलाई को तीसरा और 4 अगस्त 2025 को चौथा और आखिरी सावन सोमवार व्रत रहेगा। वहीं 9 अगस्त को सावन माह समाप्त हो जाएगा। सावन के प्रत्येक सोमवार ये 5 उपाय करना बहुत लाभकारी माना जाता है। जलाभिषेक- जलाभिषेक करना शिवपूजन की सबसे महत्वपूर्ण विधि मानी जाती है, जिसके…
नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को एक और झटका लगा है। नितीश कुमार रेड्डी सीरीज से बाहर हो गए हैं। नितीश मैनचेस्टर में भारतीय टीम के साथ पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने रविवार को ट्रेनिंग सेशन में भाग नहीं लिया था। नितीश के सीरीज से बाहर होने की खबर ऐसे समय में आई है जब आकाशदीप और अर्शदीप सिंह के चोटिल होने की खबर पहले ही टीम इंडिया को झटका दे चुकी है। नितीश की चोट से जुड़ी स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की गई है। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक नितीश…
नई दिल्ली। इसकी कोई भी भविष्यवाणी नहीं कर सकता कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चलेगी, कौन सी फिल्म हिट होगी या फ्लॉप। फिलहाल अहान पांडे और अनीत पडड् की डेब्यू फिल्म सैयारा ने टिकट खिड़की पर तहलका मचाया हुआ है। किसी ने सोचा भी नहीं था कि मामूली बजट में बनी एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म बॉलीवुड में सुनामी ला देगी। वाकई ‘सैयारा’ ने कमाल कर दिखाया है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की लव स्टोरी वाली इस फिल्म ने पहले ही वीकेंड में देश ही नहीं दुनियाभर में इतिहास रच दिया है और ऐसा रिकॉर्ड बना लिया है…
नई दिल्ली। पहले के जमाने में जब कहीं से शंख बजने की आवाज आती थी, तो लोग समझ जाते थे कि हो न हो कभी पूजा पाठ अनुष्ठान या यज्ञ हो रहा है। भारतीय आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में अनेक रोगों के आसान और गुणकारी इलाज बताए गए हैं। बात अगर सांस के मरीजों की करे तो इससे जुड़ी बीमारियों जैसे अस्थमा, ब्रॉन्काइटिस और एलर्जी के इलाज के लिए एक पारंपरिक उपाय शंख बजाना रामबाण साबित हो सकता है। वैसे शंख बजाने के बहुत धार्मिक महत्व बताए हैं, यही नहीं बल्कि शंख बजाने से कई रोगों से निजात मिल सकती है।…

