खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से प्राथना सभा की आड़ में धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। गीतांजलि सिटी फेज-2 में अवैध रूप से संचालित कथित चर्च में लोगों को प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन का आरोप है। मामले में स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने सरकारी महिला टीचर और उसके बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, जहां गीतांजलि सिटी फेज-2 में एक कथित अवैध चर्च में प्रार्थना सभा की आड़ में 20 से 25 महिलाओं और बुजुर्गों को प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन का आरोप है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद मामला सामने आया। पुलिस को शिकायत की गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सरकारी स्कूल में पदस्थ महिला टीचर अरुंधति साहू और उनके बेटे साकेत साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 के तहत मामला दर्ज किया है।
Trending
- जल जीवन मिशन ने बदली गांव की तस्वीर, पानी की किल्लत झेलने वाले गांव में अब हर घर नल कनेक्शन
- सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
- परंपरागत खेती से ‘फूलों’ के व्यापार तक: रायगढ़ के किसान ईश्वरचरण पैकरा ने पेश की सफलता की नई मिसाल
- ग्रामीणाें ने पुश्तैनी जमीन पर सरकारी निर्माण कार्य पर रोक लगाने साैंपा ज्ञापन
- मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹5000 का इनामी और पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी तखतपुर से गिरफ्तार
- मनरेगा श्रमिकों की ई- के वाय सी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल
- कबीरधाम की बेटियों के सपनों को मिले ‘विजय’ पंख: उप मुख्यमंत्री ने की ₹2.25 लाख की आर्थिक सहायता
- मिशन ‘उजास’: एक वर्ष के भीतर रोशन होगा पूरा बस्तर, 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य तय


