नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को एक और झटका लगा है। नितीश कुमार रेड्डी सीरीज से बाहर हो गए हैं। नितीश मैनचेस्टर में भारतीय टीम के साथ पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने रविवार को ट्रेनिंग सेशन में भाग नहीं लिया था। नितीश के सीरीज से बाहर होने की खबर ऐसे समय में आई है जब आकाशदीप और अर्शदीप सिंह के चोटिल होने की खबर पहले ही टीम इंडिया को झटका दे चुकी है। नितीश की चोट से जुड़ी स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की गई है।
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक नितीश कुमार रेड्डी को लिगामेंट्स संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि BCCI ने इस विषय पर अभी तक कुछ नहीं कहा है। नितीश की इस चोट से टीम इंडिया के सामने बढ़िया प्लेइंग इलेवन कॉम्बिनेशन तैयार करने में जरूर दिक्कतें आने वाली हैं। बताते चलें कि चौथा टेस्ट 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाना है।
एक तरफ चौथे टेस्ट में आकाशदीप के खेलने पर सवालिया निशान हैं, वहीं अर्शदीप के बाएं हाथ पर टांके आए हैं। बताते चलें कि अर्शदीप को अभ्यास के समय चोट आई थी, वहीं अब नितीश के सीरीज से बाहर होने से भारतीय टीम पर सीरीज हारने का खतरा मंडराने लगा है। इस बीच अंशुल कंबोज मैनचेस्टर में टीम इंडिया के साथ जुड़ चुके हैं, लेकिन सवाल है कि भारतीय टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में सही बैलेंस कैसे ला पाएगी।
गेंदबाजी अटैक की बात करें तो भारतीय टीम के पास अभी प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर बेंच पर बैठे हैं। मैनचेस्टर में भारतीय टीम का स्वागत बारिश ने किया था, जिसके चलते टीम ने इंडोर अभ्यास भी किया। अगले पूरे सप्ताह मैनचेस्टर में बारिश का अनुमान जताया गया है, ऐसे में संभव है कि भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टेस्ट बारिश की भेंट चढ़ सकता है।
Trending
- जल जीवन मिशन ने बदली गांव की तस्वीर, पानी की किल्लत झेलने वाले गांव में अब हर घर नल कनेक्शन
- सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
- परंपरागत खेती से ‘फूलों’ के व्यापार तक: रायगढ़ के किसान ईश्वरचरण पैकरा ने पेश की सफलता की नई मिसाल
- ग्रामीणाें ने पुश्तैनी जमीन पर सरकारी निर्माण कार्य पर रोक लगाने साैंपा ज्ञापन
- मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹5000 का इनामी और पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी तखतपुर से गिरफ्तार
- मनरेगा श्रमिकों की ई- के वाय सी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल
- कबीरधाम की बेटियों के सपनों को मिले ‘विजय’ पंख: उप मुख्यमंत्री ने की ₹2.25 लाख की आर्थिक सहायता
- मिशन ‘उजास’: एक वर्ष के भीतर रोशन होगा पूरा बस्तर, 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य तय


