सावन महीने में सोमवार के दिन व्रत रखकर शिवलिंग पूजन, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, मंत्र जाप आदि करना बहुत शुभ होता है। इसी के साथ सावन सोमवार पर ये 5 काम करने भी बहुत लाभ मिलता है।
सावन सोमवार 2025 उपाय
आज 21 जुलाई को दूसरा सावन सोमवार व्रत है। इसके बाद 28 जुलाई को तीसरा और 4 अगस्त 2025 को चौथा और आखिरी सावन सोमवार व्रत रहेगा। वहीं 9 अगस्त को सावन माह समाप्त हो जाएगा। सावन के प्रत्येक सोमवार ये 5 उपाय करना बहुत लाभकारी माना जाता है।
जलाभिषेक- जलाभिषेक करना शिवपूजन की सबसे महत्वपूर्ण विधि मानी जाती है, जिसके बिना पूजा पूर्ण नहीं होती। इस दौरान शिवलिंग में शुद्ध जल से अभिषेक करना होता है। जल के साथ ही आप तीर्थ जल, गंगाजल, दूध, घी, दही, शहद आदि से भी अभिषेक कर सकते हैं।
दीप प्रज्जवलित करें- सावन सोमवार पर शाम के समय शिव मंदिर में एक दीपक प्रज्वलित करना चाहिए। इससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। घर पर शिवलिंग स्थापित है तो संध्याकाल में शिवलिंग के पास भी एक दीप जला सकते हैं।
शिवामुट्ठी- सावन सोमवार के दिन शिवलिंग पर शिवामुट्ठी चढ़ाना चाहिए। इसमें मुख्य रूप से 5 तरह के अनाज जैसे अरहर की दाल, अक्षत, गेहूं, तिल और मूंग होते हैं। शिवामुट्ठी चढ़ाने से परेशानियां कम होती हैं।
कलश भरें- सावन सोमवार के दिन शिवालय में तांबे के कलश में गंगाजल भकर उसमें अक्षत, सफेद फूल और चंदन मिलाकर ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करते हुए शिवलिंग पर चढ़ा दें।
मंत्र जाप- सावन सोमवार के दिन व्रत रखकर अधिक से अधिक मंत्र जाप करें। इस दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना सबसे लाभकारी माना जाता है।
Trending
- जल जीवन मिशन ने बदली गांव की तस्वीर, पानी की किल्लत झेलने वाले गांव में अब हर घर नल कनेक्शन
- सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
- परंपरागत खेती से ‘फूलों’ के व्यापार तक: रायगढ़ के किसान ईश्वरचरण पैकरा ने पेश की सफलता की नई मिसाल
- ग्रामीणाें ने पुश्तैनी जमीन पर सरकारी निर्माण कार्य पर रोक लगाने साैंपा ज्ञापन
- मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹5000 का इनामी और पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी तखतपुर से गिरफ्तार
- मनरेगा श्रमिकों की ई- के वाय सी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल
- कबीरधाम की बेटियों के सपनों को मिले ‘विजय’ पंख: उप मुख्यमंत्री ने की ₹2.25 लाख की आर्थिक सहायता
- मिशन ‘उजास’: एक वर्ष के भीतर रोशन होगा पूरा बस्तर, 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य तय


