Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर।  छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े एक तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर घिर गई हैं। वायरल हो रही तस्वीर में वे खेत में कुर्सी पर बैठकर धान की नर्सरी (बीड़ा) लगाती दिख रही हैं। कांग्रेस नेताओं और सोशल मीडिया यूज़र्स ने इसे “ड्रामा”, “फोटोशूट” और “दिखावा” करार दिया है। वहीं, मंत्री राजवाड़े ने सधी हुई प्रतिक्रिया में कहा है – “कांग्रेस हमें न सिखाए खेती कैसे करनी है, मैंने 13 साल खेती की है, मुझे मालूम है खेत में क्या होता है। * क्या है मामला? बस्तर और सरगुजा अंचल में इन दिनों…

Read More

मुख्यमंत्री साय ने कृषि औजारों की पूजा की खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार के अवसर पर पारंपरिक लोक यंत्रों की गूंज और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा के साथ सुंदर नाचा का आयोजन किया जा रहा है। पूरा परिसर उत्सवमय वातावरण से सराबोर है। ग्रामीण परिवेश की जीवंत छवि इस सुंदर माहौल में साकार हो गई है। कहीं सुंदर वस्त्रों में सजे राउत नाचा कर रहे कलाकारों की रंगत बिखरी है, तो कहीं आदिवासी कलाकार पारंपरिक लोक नृत्य की मोहक प्रस्तुतियाँ दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ का अद्भुत ग्रामीण लैंडस्केप अपनी संपूर्ण सांस्कृतिक सुंदरता के साथ यहां सजीव रूप…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ी लोकजीवन की खुशबू लिए हरेली तिहार का पारंपरिक उत्सव आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास में विधिवत रूप से आरंभ हुआ। छत्तीसगढ़ एक ऐसा प्रदेश है, जहाँ प्रत्येक अवसर और कार्य के लिए विशेष प्रकार के पारंपरिक उपकरणों एवं वस्तुओं का उपयोग होता आया है। हरेली पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में ऐसे ही पारंपरिक कृषि यंत्रों एवं परिधानों की झलक देखने को मिली, जो छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर हैं। काठा सबसे बाईं ओर दो गोलनुमा लकड़ी की संरचनाएँ रखी गई थीं, जिन्हें ‘काठा’ कहा जाता है। पुराने समय में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमराव स्थित एनीकट में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। रायपुर से सैर-सपाटे के लिए आए छह दोस्तों में से दो किशोर नहाने के दौरान नदी के तेज बहाव में बह गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। एक का शव बुधवार शाम को ही बरामद कर लिया गया था, जबकि दूसरे किशोर का शव गुरुवार सुबह मिला। दरअलस, रायपुर से छह दोस्त पाटन ब्लॉक के ग्राम जमराव स्थित एनीकट में घूमने पहुंचे थे। बुधवार शाम करीब चार बजे खाना खाने के बाद यशवंत हरपाल (16) और आशीष…

Read More

हिंदू धर्म में मंदिरों में मूर्ति स्थापना के बाद उसमें प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान जरुर किया जाता है। भगवान की मूर्ति में प्राण-प्रतिष्ठा एक धार्मिक प्रक्रिया है जिसके जरिए एक मूर्ति को पवित्र और पूजनीय माना जाता है। यह एक विशेष विधि है जिसमें मंत्रों का जाप, अभिषेक, और विभिन्न अनुष्ठान शामिल होते हैं, ताकि मूर्ति में देवता का वास हो सके। हालांकि घर में भगवान की मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा नहीं की जाती क्योंकि इस अनुष्ठान के बाद नियमों का पालन करना जरुरी है नहीं तो दोष लगता है। कई लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि…

Read More

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच बुधवार, 23 जुलाई से खेला जा रहा है। यह मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में हो रहा है। इस मैच में भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इतिहास रच दिया है। जायसवाल ने शानदार अर्धशतक लगाया। इसी के साथ जायसवाल 51 सालों में पहले भारतीय ओपनर बने, जिन्होंने मैनचेस्टर के मैदान पर अर्धशतक लगाया है। जायसवाल से पहले आखिरी बार मैनचेस्टर के मैदान पर 50 या उससे ज्यादा रन सुनील गावस्कर ने 1974 में बनाए थे। जायसवाल ने रचा इतिहास, 51 साल के सूखे को किया…

Read More

नई दिल्ली।अहान पांडे और अनीत पड्डा की ‘सैयारा’ वीकडेज में भी कमाल कर रही है और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगातार हैरान कर देने वाले आंकड़े हासिल कर रही है। दिलचस्प बात ये है कि मोहित सूरी निर्देशित म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा ने रिलीज के 6 दिन में ही अपने बजट से दोगुने से भी ज्यादा कलेक्शन कर लिया। इतना ही नहीं ये फिल्म अब तक कई बड़े सुपरस्टार्स की फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर धूल चटा चुकी है। चलिए यहां जानते हैं ‘सैयारा’ की बुधवार यानी छठे दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कैसी है? ‘सैयारा’ ने छठे दिन कितना किया…

Read More

नई दिल्ली। कुछ फलों का सेवन हर मौसम में लाभकारी होता है। इनका सेवन करने से बदलते मौसम में बीमारियों से बचाव हो सकता है। आंवला (Amla) भी एक ऐसा ही फल है, जिसे हर मौसम में खाने की सलाह दी जाती है। आंवला को आयुर्वेद में ‘रसायनों का राजा’ कहा जाता है। आंवला में विटामिन सी, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, मिनरल्स और आवश्यक पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आंवला तेज दिमाग और मजबूत शरीर का प्राकृतिक राज है। यह न केवल पोषण देता है, बल्कि शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को भी बढ़ाता है। यह सर्दी,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। थाना शिवरीनारायण पुलिस को मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति बैग में गांजा रखा है शबरी चौक शिवरीनारायण के पास है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कस्यप एवं SDOP चाम्पा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में रेड कार्यवाही कर मौके पर आरोपी आदर्श कुमार उर्फ शनि साहू को पकड़ा जिसके कब्जे से गांजा 13.335 कि.ग्राम बरामद किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 278/2025 धारा एन०डी०पी० एक्ट के तहत कार्यवाही कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-पंडरिया। कांवड़ यात्रा के चौथे दिन विधायक भावना बोहरा मोहतरा की ओर बढ़ चुकी है। उन्होंने जानकारी दी है कि आज श्री शनिदेव मंदिर गौरकंपा में पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की और यात्रा के चौथे दिन गौरकांपा से मोहतरा के लिए प्रस्थान किया। सभी कांवड़ यात्रियों ने हर हर महादेव और बोल बम के नारे के साथ नव उत्साह और ऊर्जा के साथ भगवान भोलेनाथ और माँ नर्मदा के आशीर्वाद से दिन-प्रतिदिन हमारी यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है।

Read More