खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। महासमुंद जिले के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे को निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ शासन ने यह बड़ी कार्रवाई प्रश्नपत्र विवाद, लापरवाही और विभिन्न अनियमितताओं को लेकर की है।
बताया जा रहा है कि हाल ही में परीक्षा से जुड़े प्रश्नपत्रों के मामले में गंभीर गड़बड़ियां सामने आई थीं, जिसके बाद जांच के निर्देश दिए गए थे। जांच में सामने आया है, कि लापरवाही और प्रशासनिक चूक पाए जाने पर शासन ने तत्काल प्रभाव से विजय कुमार लहरे को सस्पेंड कर दिया। स्कूल शिक्षा विभाग ने 27 अप्रैल को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया। वहीं, प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए बी.एल. देवांगन को महासमुंद जिले के जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है, और अन्य अधिकारियों में भी सतर्कता बढ़ गई है।
Trending
- सिक्किम की स्वर्ण जयंती: खेल के मैदान से विकास के मंच तक पीएम मोदी का मेगा शो
- राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पर ‘आप’ कार्यकर्ताओं का धावा, दीवारों पर लिखा ‘गद्दार’
- लापरवाही पर गिरी गाज, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे निलंबित
- मई में वट सावित्री व्रत, शनि जयंती समेत कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार की लिस्ट देखें
- IPL 2026: RCB की ‘विराट’ जीत से अंक तालिका में भूचाल, क्या दिल्ली के लिए बंद हुए प्लेऑफ के दरवाजे?
- बॉबी देओल और अनुराग कश्यप का बड़ा धमाका: 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में गूंजेगा ‘बंदर’ का शोर
- जेब में प्याज और भीषण गर्मी: ज्योतिरादित्य सिंधिया के ‘देसी नुस्खे’ का सच, क्या कहता है विज्ञान?
- रायपुर में खूनी खेल: नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, इलाके में दहशत


