खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। करीब तीन साल बाद राजधानी में इस बार गर्मी का लंबा दौर चल रहा है। पिछले 16 दिन से यहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम नहीं हुआ है। दिन की तेज धूप के बाद रात में भी चार डिग्री के ज्यादा तापमान से लोगों को गर्मी सहनी पड़ रही है। राज्य के मध्य इलाके में अभी भी लू के हालात बने हुए हैं।
प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हुई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनंदगांव में 44.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सोमवार को हवा की दिशा में हुए बदलाव की वजह से जांजगीर, रायगढ़ और बिलासपुर के कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश भी हुई। जगदलपुर समेत बस्तर में हालात सामान्य रहे, मगर मध्य इलाका गर्मी से झुलसता रहा। मौसम वेधशाला लालपुर में पिछले दो दिन से 44-45 डिग्री की भीषण गर्मी पड़ रही थी, जिससे सोमवार को थोड़ी राहत मिली। यहां छाए हल्के बादल और हवा की गति सामान्य से अधिक होने की वजह से तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट हुई।
मौसम विभाग ने रायपुर शहर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक 28 अप्रैल को मुख्यतः साफ आकाश, और दोपहर या शाम तक आंशिक मेघमय होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
Trending
- मई में वट सावित्री व्रत, शनि जयंती समेत कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार की लिस्ट देखें
- IPL 2026: RCB की ‘विराट’ जीत से अंक तालिका में भूचाल, क्या दिल्ली के लिए बंद हुए प्लेऑफ के दरवाजे?
- बॉबी देओल और अनुराग कश्यप का बड़ा धमाका: 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में गूंजेगा ‘बंदर’ का शोर
- जेब में प्याज और भीषण गर्मी: ज्योतिरादित्य सिंधिया के ‘देसी नुस्खे’ का सच, क्या कहता है विज्ञान?
- रायपुर में खूनी खेल: नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, इलाके में दहशत
- विश्वास की हत्या, 4 साल की मासूम से पड़ोसी ने की दरिंदगी; आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ में ‘सूरज का सितम’: रायपुर में 16 दिनों से पारा 40°C के पार, लू से झुलस रहा मध्य इलाका
- ED ने राइस मिलर रोशन चंद्राकर के घर से बरामद किया दस्तावेज


