खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर एक बार फिर चाकूबाजी की वारदात से दहल उठी है। बदमाशों ने 16 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान कुश बाघ के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने सिविल लाइन थाने के घेराव कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कुछ आरोपियों ने दो नाबलिगों पर चाकू से प्राणघातक वार कर दिया। इसमें कुश बाघ की मौत हो गई, जबकि उसका नाबालिग साथी भी हमले में घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि काशीराम सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पंचनामा कार्रवाई के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल का अस्पताल में इलाज जारी है।
घटना के बाद परिजनों ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर घेराव कर दिया और न्याय की मांग करने लगे। इस बीच डीएसपी सेंट्रल उमेश प्रसाद गुप्ता और एसीपी रमाकांत साहू थाने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाइश देने की कोशिश की गई।
थाना प्रभारी तारकेश्वर पटेल ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पंचशील नगर के पास जोगी मोहल्ला में सोमवार रात करीब 11:30 बजे से 12 बजे के बीच की यह घटना है। एक नाबालिग की चाक़ू से हत्या कर दी गई है। उसके एक और साथी पर भी हमला हुआ है। सिविल लाइन थाना में हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई थी। संदिग्धों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। वारदात को अंजाम देने में 4 लोगों की भूमिका सामने आई है, जिनसे पूछताछ जारी है। पूछताछ के बाद भी स्पष्ट हो सकेगा कि घटना का क्या कारण था।
Trending
- मई में वट सावित्री व्रत, शनि जयंती समेत कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार की लिस्ट देखें
- IPL 2026: RCB की ‘विराट’ जीत से अंक तालिका में भूचाल, क्या दिल्ली के लिए बंद हुए प्लेऑफ के दरवाजे?
- बॉबी देओल और अनुराग कश्यप का बड़ा धमाका: 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में गूंजेगा ‘बंदर’ का शोर
- जेब में प्याज और भीषण गर्मी: ज्योतिरादित्य सिंधिया के ‘देसी नुस्खे’ का सच, क्या कहता है विज्ञान?
- रायपुर में खूनी खेल: नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, इलाके में दहशत
- विश्वास की हत्या, 4 साल की मासूम से पड़ोसी ने की दरिंदगी; आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ में ‘सूरज का सितम’: रायपुर में 16 दिनों से पारा 40°C के पार, लू से झुलस रहा मध्य इलाका
- ED ने राइस मिलर रोशन चंद्राकर के घर से बरामद किया दस्तावेज


