खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमराव स्थित एनीकट में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। रायपुर से सैर-सपाटे के लिए आए छह दोस्तों में से दो किशोर नहाने के दौरान नदी के तेज बहाव में बह गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। एक का शव बुधवार शाम को ही बरामद कर लिया गया था, जबकि दूसरे किशोर का शव गुरुवार सुबह मिला।
दरअलस, रायपुर से छह दोस्त पाटन ब्लॉक के ग्राम जमराव स्थित एनीकट में घूमने पहुंचे थे। बुधवार शाम करीब चार बजे खाना खाने के बाद यशवंत हरपाल (16) और आशीष सरोज (15) नहाने के लिए नदी में उतरे। इस दौरान खारून नदी में पानी का बहाव तेज हो गया और दोनों बहने लगे। साथ में मौजूद दोस्तों ने शोर मचाकर लोगों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ दुर्ग की टीम मौके पर रवाना हुई।
कमांडेंट नागेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार शाम 5:30 बजे सूचना मिलने पर 6:30 बजे रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। देर रात तक चलाए गए अभियान में यशवंत का शव एनीकट से करीब 30 मीटर दूर बरामद कर लिया गया। अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया था।
गुरुवार सुबह 6 बजे एसडीआरएफ की 13 सदस्यीय टीम ने फिर से सर्च अभियान शुरू किया। लगभग साढ़े तीन घंटे के प्रयास के बाद आशीष सरोज का शव भी उसी जगह से करीब 30 मीटर दूर बरामद किया गया। मृतक आशीष रायपुर के बजरंग नगर का निवासी था। इस दुखद हादसे से इलाके में शोक का माहौल है।
Trending
- मई में वट सावित्री व्रत, शनि जयंती समेत कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार की लिस्ट देखें
- IPL 2026: RCB की ‘विराट’ जीत से अंक तालिका में भूचाल, क्या दिल्ली के लिए बंद हुए प्लेऑफ के दरवाजे?
- बॉबी देओल और अनुराग कश्यप का बड़ा धमाका: 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में गूंजेगा ‘बंदर’ का शोर
- जेब में प्याज और भीषण गर्मी: ज्योतिरादित्य सिंधिया के ‘देसी नुस्खे’ का सच, क्या कहता है विज्ञान?
- रायपुर में खूनी खेल: नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, इलाके में दहशत
- विश्वास की हत्या, 4 साल की मासूम से पड़ोसी ने की दरिंदगी; आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ में ‘सूरज का सितम’: रायपुर में 16 दिनों से पारा 40°C के पार, लू से झुलस रहा मध्य इलाका
- ED ने राइस मिलर रोशन चंद्राकर के घर से बरामद किया दस्तावेज


