नई दिल्ली। कुछ फलों का सेवन हर मौसम में लाभकारी होता है। इनका सेवन करने से बदलते मौसम में बीमारियों से बचाव हो सकता है। आंवला (Amla) भी एक ऐसा ही फल है, जिसे हर मौसम में खाने की सलाह दी जाती है। आंवला को आयुर्वेद में ‘रसायनों का राजा’ कहा जाता है। आंवला में विटामिन सी, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, मिनरल्स और आवश्यक पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आंवला तेज दिमाग और मजबूत शरीर का प्राकृतिक राज है। यह न केवल पोषण देता है, बल्कि शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को भी बढ़ाता है। यह सर्दी, गर्मी और बारिश, हर मौसम में फायदेमंद बन जाता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक आंवला का नियमित सेवन शरीर की इम्यूनिटी को मजबूती देता है। इसमें मौजूद 600-700 मिग्रा तक की विटामिन C होता है, जो कई नींबू से भी ज्यादा है। यह विटामिन सर्दी-जुकाम जैसे संक्रमणों से लड़ने में मदद करता है। आंवला के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करते हैं और शरीर को वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में सक्षम बनाते हैं। यही वजह है कि सभी आयु वर्ग के लोगों को इसका सेवन करना चाहिए। दिल की सेहत के लिए आंवला अत्यंत लाभकारी माना गया है। इसमें मौजूद फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट ब्लड प्रेशर को संतुलित रखते हैं।
आंवला कोलेस्ट्रॉल लेवल घटाने में मददगार होता है। इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। नियमित रूप से आंवला का सेवन करने से ब्लड फ्लो बेहतर होता है और हार्ट की फंक्शनिंग बूस्ट होती है। आंवला पाचन के लिए किसी औषधि से कम नहीं है। यह कब्ज, गैस, एसिडिटी और पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं से राहत देता है। इसमें मौजूद फाइबर आंतों की सफाई करता है और पेट में अच्छे बैक्टीरिया के संतुलन को बनाए रखता है। जो लोग नियमित रूप से आंवला का सेवन करते हैं, उन्हें पेट संबंधी शिकायतें कम होती हैं और उनका मेटाबॉलिज्म बेहतर रहता है।
बालों की जड़ों को मजबूत बनाने और झड़ने से रोकने के लिए आंवला अत्यंत उपयोगी है। यह डैंड्रफ को कम करता है और बालों में प्राकृतिक चमक लाता है। आंवला त्वचा के लिए भी लाभदायक है। यह कोलेजन उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे त्वचा में कसाव आता है और झुर्रियों की समस्या कम होती है। आंवला का सेवन त्वचा को अंदर से पोषण देकर उसे चमकदार बनाता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी आंवला वरदान है। यह ब्लड लेवल कंट्रोल करता है और इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाता है।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। K.W.N.S. इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
Trending
- गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा
- ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देकर खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य: मंत्री राजेश अग्रवाल
- सिरपुर महोत्सव 2027 में सजेगा इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति का अनुपम संगम
- खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव
- मारो नगर पंचायत को मिली विकास की सौगात: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और हाट-बाजार के लिए ₹1.99 करोड़ स्वीकृत
- बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- डिजिटल सुविधा से आसान हुआ धान विक्रय, घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर उपार्जन केंद्र पहुंच रहे किसान
- पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली


