Author: Khabar World

KWNS –  रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज टाऊनहॉल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रपिता को उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने देश की स्वतंत्रता संग्राम में गांधीजी के नेतृत्व और उनके मूल्यों को याद करते हुए कहा कि बापू का जीवन पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह, निगम आयुक्त विश्वदीप तथा सीईओ जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। इस अवसर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Read More

KWNS –  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग से देश की आज़ादी के आंदोलन को नई दिशा दी। गांधी जी का जीवन हमें यह संदेश देता है कि दृढ़ निष्ठा और सत्याग्रह के मार्ग से कठिन परिस्थितियों का सामना किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज भी गांधी जी के विचार समाज को एक बेहतर दिशा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगमन को देखते हुए बस्तर जिले प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। वहीं इस कार्यक्रम की रुपरेखा की तैयारी का जायजा लेने के लिए नवरात्रि के 9वें दिन आज बुधवार काे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगमन को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर पहुंचे। जहां एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत के बाद उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने मां की पूजा अर्चना करने के साथ ही बस्तर की सुख-समृद्धि के लिए कामना भी की। बता दें कि आगामी 4 अक्तूबर को सिरहासार भवन में दशहरा पर्व…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पामेड़ क्षेत्र के ग्राम कंचाल के जंगल में कोबरा 208 बटालियन के जवानाें की नक्सल गश्त के दौरान नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के अंदर गड्ढा खोदकर छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में विस्फोटक और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है। यह सामग्री नक्सली किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के उद्देश्य से एकत्रित कर रहे थे, लेकिन सुरक्षाबलों की तत्परता और सतर्कता के चलते उनकी योजना समय रहते नाकाम हो गई। बरामद नक्सल सामग्री में गन पावडर, बीजीएल सेल, कार्डेक्स वायर, बीजीएल राउण्ड, आरडीएक्स, इलेक्ट्रीक डेटोनेटर, नॉन-इलेक्ट्रीक डेटोनेटर,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। एसपी शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। अवैध रूप से चाकू लेकर घूमने वालों/बिक्री करने वालों की पतासाजी करने के साथ ही ऑनलाईन शॉपिंग साईट्स जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ट सहित अन्य शॉपिंग साइट्स से धारदार और घातक चाकू खरीदने वालों पर नजर रखकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये हैं। शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा विशेष रूचि लेकर ऑनलाईन शॉपिंग साईट्स के माध्यम से चाकू मंगाने वालों की पतासाजी हेतु अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग एवं उप…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। खेत में दंपत्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पति का शव पेड़ में फांसी के फंदे पर लटका मिली तो वहीं पत्नी का शव खेत के मेढ़ पर पड़ा मिला। घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक 12 साल पहले दोनों की लव मैरिज हुई थी। पूरा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच की शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान अमित कुमार इंदुआ और अंजू इंदुआ के रूप…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर रायपुर में राज्य स्तरीय आयोजन बुजुर्गों की विशेष देखभाल के लिए राज्य में सियान गुड़ी रायपुर, बिलासपुर कोरबा और दुर्ग में पीपीपी मॉडल पर बनेंगे सर्वसुविधायुक्त वृद्धाश्रम खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि वृद्धजन हमारे मार्गदर्शक और अमूल्य संस्कृति के वाहक हैं। वृद्धजनों की देखभाल सरकार और समाज दोनों की साझी जिम्मेदारी है। केंद्र और राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों के पेंशन, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और सम्मानपूर्ण जीवन के लिए समर्पित योजनाओं को लगातार मजबूत बना रही है। मुख्यमंत्री आज राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में स्थित कृषि मंडपम में…

Read More

रामलीला, शास्त्रीय नृत्य और आतिशबाजी का होगा प्रदर्शन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी के डब्ल्यूआरएस मैदान में कल 02 अक्तूबर को 55वा श्रीराम विजयादशमी (दशहरा) उत्सव मनाया जायेगा। इस अवसर पर भरतनाट्यम, रामलीला, रावण दहन, आतिशबाजी का आयोजन होगा। कार्यकम के संयोजक और रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आयोजन दोपहर 4 बजे से प्रारम्भ होगा। इस बार 101 फीट का विशालकाय रावण एवं 81-81 फीट के कुम्भकरण और मेघनाथ का पुतला दहन होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल आदरणीय रमन डेका तथा मुख्यमंत्री आदरणीय विष्णु देव साय जी होंगे।…

Read More

खेल मैदान में सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज सुबह राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने दलदल शिवनी, रायपुर स्थित खेल मैदान एवं मिलन चौक परिसर में स्वयं सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। राजस्व मंत्री वर्मा ने झाड़ू लगाकर मैदान व आसपास की गंदगी साफ की और लोगों से अपील की कि सभी नागरिक स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा अभियान है। जब हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझेगा तभी स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा। इस अवसर पर बड़ी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित श्रीरामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के तहत 30 सितंबर की शाम को बस्तर जिले के कुल 87 तीर्थ यात्रियों को टाउन हॉल के सामने बस से रवाना किया गया। सांसद महेश कश्यप, नगर निगम महापौर संजय पांडे ने श्रीरामलला दर्शन योजना के यात्रियों को पुष्प भेंट कर सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दी। यात्रा के प्रारम्भ होने से पूर्व सभी यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। सांसद कश्यप, रामलला दर्शन योजना समिति के सदस्य रामाश्रय सिंह एवं उपस्थित जनप्रतिनिधिगण ने श्रद्धालुओं के बस को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। जिले से विगत…

Read More