खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वे सुबह 7:20 बजे एयरपोर्ट पहुंचकर उड़ान भरेंगे और लगभग 11:00 बजे दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में छत्तीसगढ़ से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री राज्य में नक्सलवाद के खात्मे के बाद की मौजूदा स्थिति की जानकारी भी केंद्र सरकार को देंगे। इसके साथ ही मध्य क्षेत्रीय परिषद की आगामी बैठक की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श हो सकता है। दिनभर के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री रात 9:00 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और लगभग 9:30 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
Trending
- निर्माणाधीन मकान में बिछी चार लाशें, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस
- पितृ पक्ष 2026: श्रद्धा और पूर्वजों के आशीर्वाद का महापर्व, जानें 16 श्राद्ध की महत्वपूर्ण तिथियां व नियम
- किंग कोहली का ‘महारिकॉर्ड’: KKR के खिलाफ जड़ा 9वां IPL शतक, रायपुर में रचा इतिहास
- बॉक्स ऑफिस पर रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ का विजय शंखनाद: 13 दिनों में बजट पार, अब मुनाफे की बारी
- गर्मियों में फंगल इंफेक्शन से हैं परेशान, आज ही छोड़ दें ये गलतियां
- पीएम मोदी की ‘ईंधन बचत’ अपील पर छत्तीसगढ़ में सियासी रार; सीएम साय का कांग्रेस पर प्रहार
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश की राहत के बाद अब ‘लू’ का अलर्ट, 16 मई से तपेगा प्रदेश
- रायपुर में ईंधन का भारी संकट: ‘आउट ऑफ स्टॉक’ हुए एक दर्जन से अधिक पंप, मची अफरा-तफरी


