खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बुधवार को हुई बारिश और तेज हवाओं से लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन मौसम में आने वाले दिनों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) रायपुर के अनुसार, जहां एक ओर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी की वापसी होने वाली है।
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 42।5°C दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 24.6°C रहा। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 41.0°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7°C कम है।
16 मई से चलेगी ‘लू’
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 4 दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में 2°C से 3°C की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 16 मई से मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो पॉकेट में ग्रीष्म लहर (Heat Wave) चलने की प्रबल आशंका है।
बारिश और अंधड़ की चेतावनी
तापमान में वृद्धि के बावजूद, स्थानीय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में हल्की वर्षा की गतिविधियां जारी रहेंगी:
अगले 5 दिन: प्रदेश के एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ तेज हवा और हल्की वर्षा हो सकती है।
रायपुर का पूर्वानुमान: आज 14 मई को रायपुर में आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा। शाम तक वर्षा, गरज-चमक या अंधड़ चलने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 41°C और न्यूनतम 25°C के आसपास रहने का अनुमान है।
चेतावनी: आज विभाग ने गरज-चमक के साथ वज्रपात (बिजली गिरने) और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।
वर्तमान में एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका (Trough) दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण से लेकर मणिपुर तक फैली हुई है। यह सिस्टम पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिणी बिहार और पश्चिम बंगाल से होते हुए गुजर रहा है, जिसके कारण नमी और गरज-चमक की स्थिति बनी हुई है।
मौसम विभाग ने नागरिकों को स्थान-विशिष्ट पूर्वानुमान के लिए ‘मौसम ऐप’, कृषि संबंधी सलाह के लिए ‘मेघदूत ऐप’ और बिजली की चेतावनी के लिए ‘दामिनी ऐप’ का उपयोग करने की सलाह दी है।
Trending
- निर्माणाधीन मकान में बिछी चार लाशें, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस
- पितृ पक्ष 2026: श्रद्धा और पूर्वजों के आशीर्वाद का महापर्व, जानें 16 श्राद्ध की महत्वपूर्ण तिथियां व नियम
- किंग कोहली का ‘महारिकॉर्ड’: KKR के खिलाफ जड़ा 9वां IPL शतक, रायपुर में रचा इतिहास
- बॉक्स ऑफिस पर रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ का विजय शंखनाद: 13 दिनों में बजट पार, अब मुनाफे की बारी
- गर्मियों में फंगल इंफेक्शन से हैं परेशान, आज ही छोड़ दें ये गलतियां
- पीएम मोदी की ‘ईंधन बचत’ अपील पर छत्तीसगढ़ में सियासी रार; सीएम साय का कांग्रेस पर प्रहार
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश की राहत के बाद अब ‘लू’ का अलर्ट, 16 मई से तपेगा प्रदेश
- रायपुर में ईंधन का भारी संकट: ‘आउट ऑफ स्टॉक’ हुए एक दर्जन से अधिक पंप, मची अफरा-तफरी


