खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगमन को देखते हुए बस्तर जिले प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। वहीं इस कार्यक्रम की रुपरेखा की तैयारी का जायजा लेने के लिए नवरात्रि के 9वें दिन आज बुधवार काे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगमन को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर पहुंचे। जहां एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत के बाद उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने मां की पूजा अर्चना करने के साथ ही बस्तर की सुख-समृद्धि के लिए कामना भी की।
बता दें कि आगामी 4 अक्तूबर को सिरहासार भवन में दशहरा पर्व के प्रमुख रस्म मुरिया दरबार में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस कार्यक्रम में शामिल हाेंगे। अमित शाह के आगमन को देखते हुए पुलिस विभाग के साथ ही शासन-प्रशासन के द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


