खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। एसपी शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। अवैध रूप से चाकू लेकर घूमने वालों/बिक्री करने वालों की पतासाजी करने के साथ ही ऑनलाईन शॉपिंग साईट्स जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ट सहित अन्य शॉपिंग साइट्स से धारदार और घातक चाकू खरीदने वालों पर नजर रखकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये हैं।
शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा विशेष रूचि लेकर ऑनलाईन शॉपिंग साईट्स के माध्यम से चाकू मंगाने वालों की पतासाजी हेतु अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग एवं उप पुलिस अधीक्षक गीतिका साहू, सायबर सेल के पर्यवेक्षण में थाना स्तर पर टीम गठित कर, जिला बस्तर में निवासरत लोगों द्वारा वर्ष 2025 में विभिन्न ऑनलाईन शॉपिंग साईट्स के माध्यम से मंगाए गए धारदार एवं बटनदार चाकू की तस्दीकी की गयी। उक्त अभियान के अंतर्गत् बस्तर पुलिस द्वारा 51 चाकू और 8 नग पिस्टल लाइटर बरामद किया गया है। बरामद चाकू व बंदूक स्टाइल लाइटर के क्रेताओं को समझाईश दी गई है। सूची में नामित अन्य व्यक्तियों से संपर्क किया जा रहा है। बस्तर पुलिस की जनता से अपील है कि वे ऑनलाईन बटनदार, धारदार व घातक चाकू-गुप्ती, पिस्टल स्टाइल लाइटर जैसे अन्य हथियार न मंगाए। साथ ही चाकूबाजों के संबंध में जानकारी देकर बस्तर पुलिस का सहयोग करें, जिससे चाकूबाजी की घटनाओं पर पूर्ण अंकुश लगाया जा सके। बस्तर पुलिस द्वारा लगातार ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स की भी हिदायत दी जा रही है एवं बस्तर में प्रतिबंधित धारदार हथियारों के खरीदारी पर संबंधित क्रेता की जानकारी लगातार ली जा रही है।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


