खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल पंप खाली हो गए है। बुधवार को राजधानी में एचपी और इंडियन ऑयल के करीब एक दर्जन पेट्रोल पंपों पर समय पर सप्लाई नहीं पहुंचने और दाम बढ़ने की आशंका के चलते कुछ पंपों द्वारा बिक्री रोक दिए जाने से हालात बिगड़ गए। शाम होते-होते कई पेट्रोल पंप बंद हो गए, जिससे शहर में अफरा-तफरी मच गई और चालू पंपों पर देर रात तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। सरोना, भाठागांव, विधानसभा रोड, देवेन्द्र नगर और जयस्तंभ चौक जैसे इलाकों में लोगों को भारी परेशानी हुई।
कुछ जगहों पर पंप बंद रहने की सूचना से लोग परेशान दिखे। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि कुछ पंपों ने मनमाने तरीके से सप्लाई रोक दी है और कलेक्टर से जांच की मांग की है। वहीं पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने कहा कि सप्लाई में दिक्कत का कारण भुगतान में देरी भी हो सकती है।
Trending
- निर्माणाधीन मकान में बिछी चार लाशें, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस
- पितृ पक्ष 2026: श्रद्धा और पूर्वजों के आशीर्वाद का महापर्व, जानें 16 श्राद्ध की महत्वपूर्ण तिथियां व नियम
- किंग कोहली का ‘महारिकॉर्ड’: KKR के खिलाफ जड़ा 9वां IPL शतक, रायपुर में रचा इतिहास
- बॉक्स ऑफिस पर रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ का विजय शंखनाद: 13 दिनों में बजट पार, अब मुनाफे की बारी
- गर्मियों में फंगल इंफेक्शन से हैं परेशान, आज ही छोड़ दें ये गलतियां
- पीएम मोदी की ‘ईंधन बचत’ अपील पर छत्तीसगढ़ में सियासी रार; सीएम साय का कांग्रेस पर प्रहार
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश की राहत के बाद अब ‘लू’ का अलर्ट, 16 मई से तपेगा प्रदेश
- रायपुर में ईंधन का भारी संकट: ‘आउट ऑफ स्टॉक’ हुए एक दर्जन से अधिक पंप, मची अफरा-तफरी


