खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। खेत में दंपत्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पति का शव पेड़ में फांसी के फंदे पर लटका मिली तो वहीं पत्नी का शव खेत के मेढ़ पर पड़ा मिला। घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक 12 साल पहले दोनों की लव मैरिज हुई थी। पूरा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच की शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान अमित कुमार इंदुआ और अंजू इंदुआ के रूप में हुई है। इस मामले में मृतक अमित की मां दुरपति बाई ने बताया कि अमित बीती रात अपनी पत्नी और बच्चों के साथ महामाया मंदिर गए थे। दर्शन कर काफी देर रात घर पहुंचे और सभी खाना खाकर सो गए थे, लेकिन कब उनके बेटे और बहू घर से निकले, इसकी जानकारी नहीं है। आज सुबह लोगों के माध्यम उन्हें जानकारी मिली कि उनके खेत के पास ही दोनों की लाश मिली है।
मासूम बच्चों के सिर से उठा मां-बाप का साया
जानकारी के मुताबिक अमित और अंजू ने 12 साल पहले लव मैरिज की थी। उनके दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी 10 वर्ष की और बेटा 7 वर्ष का है। मासूम बच्चे बार-बार पूछ रहे हैं कि आखिर उनके मम्मी पापा कहां है।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


