Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ का आजीविका मॉडल देशभर के लिए प्रेरणादायी- केंद्रीय राज्य मंत्री पासवान
- मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026- आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान
- बस्तर में ‘तेल’ का अकाल: पंपों पर लटके ताले, सड़कों पर मीलों लंबी कतारें
- साप्ताहिक मिलन हिंदू समाज को संगठित करने का प्रमुख केंद्र- शुभम नाग
- शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, कोंडागांव का आरोपी समीर नाग गिरफ्तार
- सुशासन तिहार: भाटापारा में दिखी प्रशासन की संवेदनशीलता, सुनीता जायसवाल को मिनटों में मिला नया राशन कार्ड
- सुशासन तिहार: चिचिरदा समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, मौके पर हुआ 450 समस्याओं का अंत
- मिट्टी से गढ़ी सफलता की नई इबारत: मालती कुंभकार के ‘लखपति दीदी’ बनने का सफर
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में पदस्थ एएसआई शेषनाथ चौबे की मौत हो गई। जवान का शव उनके कमरे के अंदर बिस्तर पर मिला। आरक्षक की मौत कैसे हुई यह जांच का विषय है। पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ मामले की जांच में पुलिस द्वारा की जा रही है। थाना चिल्फी में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक शेषनाथ चौबे वर्ष 1992 में जिला राजनांदगांव में आरक्षक के पद पर भर्ती होकर विभाग में विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाएं दे चुके थे। वर्तमान में थाना चिल्फी में 28.04.2025 से पदस्थ थे। मंगलवार 7 अक्टूबर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज बुधवार को स्टेट प्लेन से जगदलपुर पहुंचे। जगदलपुर में स्थित मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर भाजपा के विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ सिंह का आत्मीय स्वागत किया गया। विधान सभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह अपने दो दिवसीय प्रवास में एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में और लालबाग में आयोजित स्वदेशी मेला कार्यक्रम में शामिल होंगे। हवाई अड्डे पर चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, पूर्व विधायक और पूर्व सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। आज सुबह करीब 11 बजे नेशनल हाइवे के ठीक किनारे संजय नगर नाले में एक नवजात का शव तैरता हुआ मिला। यह नाला संजय नगर से होकर गुजरता है। नवजात के शव को देखकर नाले के किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं सुपेला पुलिस भी मौके पर पहुंची और नवजात का शव बाहर निकाला तो पता चला कि वह लड़का था। लोगों ने आशंका जताई है कि यह हरकत किसी अवैध संबंध को छुपाने के लिए की गई होगी। पुलिस के अनुसार बच्चे को जन्म देते ही फेंक दिया गया है क्योंकि उसके पेट से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ती। जिले के डभरा में स्थित आरकेएम पावर प्लांट में ऊंचाई से लिफ्ट गिरने के मामले में अब तक चार मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि छह अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए रायगढ़ स्थित फॉर्टिस जिंदल अस्पताल लाया गया है जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शी मजदूरों के मुताबिक प्लांट में रोज की तरह काम चल रहा था। इस दौरान प्लांट में लगे लिफ्ट में 10 मजदूर सवार होकर पांचवें माले पर जा रहे थे। बाकी के पांच और मजदूर प्लांट के पास ही खड़े थे। लिफ्ट को 75…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत नवगठित सक्ती जिला ने उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज करते हुए वर्ष 2024-25 में तीस हजार पांच सौ बारह आवासों का निर्माण पूर्ण किया है। इस सफलता के साथ सक्ती जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। सक्ति जिले में वर्ष 2016 से वर्ष 2023 तक कुल 44 हजार 319 आवासों का निर्माण पूर्ण किया गया, जो 95 प्रतिशत उपलब्धि को दर्शाता है। इनमें जिला गठन के उपरांत 10 हजार 182 आवास शामिल हैं। इसी क्रम में वर्ष 2024-25 की कार्ययोजना के अंतर्गत 30 हजार 512 आवास पूर्ण कर, सक्ती जिला…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब तक 1196.2 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक दंतेवाड़ा जिले में सर्वाधिक 1619.1 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 548.7 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 1135.8 मि.मी., बलौदाबाजार में 990.9 मि.मी., गरियाबंद में 1213.4 मि.मी., महासमुंद में 1038.5 मि.मी. और धमतरी में 1138.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1194.8 मि.मी., मुंगेली में 1170.9…
छत पर लगा 03 किलोवाट सोलर पैनल से हो रही बिजली की बचत खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुक्त बिजली योजना से आम नागरिकों के घरों को सूर्य की किरणों से रोशनी मिल रही है। इस योजना के तहत लगाए गए सोलर पैनल के माध्यम से नागरिकों का घर रोशन हो रहा है। मुंगेली जिले के लोरमी नगर की निवासी प्रेम कुमार मिश्रा ने भी इस योजना का लाभ उठाते हुए अपने घर की छत पर 03 किलोवाट क्षमता वाला रूफटॉप सोलर पैनल संयंत्र लगवाया है। प्रेम कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुक्त बिजली योजना…
सेटेलाईट जीआईएस इमेजरी और मैप से हो रहा सटीक मूल्यांकन डेढ़ लाख से अधिक महिलाएं नीर-नारी जल यात्रा से जुड़ी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित सुजलाम भारत – जल संचय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के जल रक्षा मिशन मॉडल को राष्ट्रीय मंच पर प्रशंसा मिली है। नई दिल्ली स्थित कन्वेंशन हॉल में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में जल रक्षा के राजनांदगांव जिले में किए जा रहे प्रयासों-नवाचारों का पूरा प्रजेंटेशन अधिकारियों ने दिया। सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों के जल संरक्षण, भू-जल प्रबंधन एवं जल साक्षरता से जुड़े नवाचारों का प्रदर्शन किया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। भाजपा मंडल अध्यक्ष (बेलरगांव) मनोहरदास मानिकपुरी पर घर घुसकर महिला से छेड़खानी के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िता ने थाने में घटना की शिकायत की, जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं पार्टी ने भी मानिकपुरी को पद मुक्त कर दिया है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी मनोहरदास मानिकपुरी, जो भाजपा मंडल का अध्यक्ष है, वह पानी मांगने के बहाने घर में घुस गया। फिर पीछे से आकर शारीरिक रूप से छेड़छाड़ की। इस दौरान चिल्लाने पर आरोपी अपनी कार में बैठकर मौके से भाग गया। बोरई पुलिस ने मामले की…
KWNS – प्रिया पाठक, रायपुर । बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की कथा इन दिनों छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रही है। कथा के तीसरे दिन एक अजीब वाक्या देखने को मिला। बागेश्वर धाम सरकार के मंच पर मुस्लिम युवक पहुंचा और उसने कहा कि वह सनातन धर्म अपनाना चाहता था। इसके बाद धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने उसे गंगाजल पिलाया और सनातन धर्म में उसकी वापसी कराई। दरअसल, रायपुर में गुढ़ियारी के अवधपुरी मैदान में धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की कथा चल रही है। इसी दौरान एक मुस्लिम युवक मंच पर आया और उसने कहा कि मुझे…

