खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। आज सुबह करीब 11 बजे नेशनल हाइवे के ठीक किनारे संजय नगर नाले में एक नवजात का शव तैरता हुआ मिला। यह नाला संजय नगर से होकर गुजरता है। नवजात के शव को देखकर नाले के किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गई।
वहीं सुपेला पुलिस भी मौके पर पहुंची और नवजात का शव बाहर निकाला तो पता चला कि वह लड़का था। लोगों ने आशंका जताई है कि यह हरकत किसी अवैध संबंध को छुपाने के लिए की गई होगी। पुलिस के अनुसार बच्चे को जन्म देते ही फेंक दिया गया है क्योंकि उसके पेट से नाल तक सही ढंग से नहीं काटी गई है।
नाले से नवजात का शव निकालने के बाद मर्ग कायम कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस वार्ड में अधिकांश जगह सीसीटीवी लगे हुए हैं। ऐसे में नवजात के साथ ऐसा कृत्य करने वालों की पुलिस आसानी से पहचान कर सकती है। लोगों ने कहा कि ऐसा जघन्य पाप करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


