खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ती। जिले के डभरा में स्थित आरकेएम पावर प्लांट में ऊंचाई से लिफ्ट गिरने के मामले में अब तक चार मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि छह अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए रायगढ़ स्थित फॉर्टिस जिंदल अस्पताल लाया गया है जहां उनका इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शी मजदूरों के मुताबिक प्लांट में रोज की तरह काम चल रहा था। इस दौरान प्लांट में लगे लिफ्ट में 10 मजदूर सवार होकर पांचवें माले पर जा रहे थे। बाकी के पांच और मजदूर प्लांट के पास ही खड़े थे। लिफ्ट को 75 मीटर ऊंचाई तक पहुंचना था लेकिन 40 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचते ही अचानक लिफ्ट का केबल टूट गया। लिफ्ट ऊंचाई से जमीन पर गिरा।
प्रत्यक्षदर्शी मजदूरों के मुताबिक जब उन्हें जोर से आवाज सुनाई दी तब उन्हें हादसे का पता चला। आनन फानन में मजदूरों ने प्रबंधन को सूचना दी जिसके बाद मजदूरों को अस्पताल के लिए रवाना किया गया। प्लांट में काम कर रहे श्रमिकों का कहना है कि लिफ्ट काफी पुरानी थी और लंबे समय से मेंटेनेंस नहीं हुआ था। इसी वजह से हादसा हुआ है।
साथी श्रमिक और मृतकों के परिजन मामले में उचित मुआवजे के साथ घटना की निष्पक्ष जांच और प्लांट प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इधर घटना के बाद घायल श्रमिकों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं मृतकों के शवों का पंचनामा के बाद पीएम की कार्रवाई की जा रही है। मामले में अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


