खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। भाजपा मंडल अध्यक्ष (बेलरगांव) मनोहरदास मानिकपुरी पर घर घुसकर महिला से छेड़खानी के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िता ने थाने में घटना की शिकायत की, जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं पार्टी ने भी मानिकपुरी को पद मुक्त कर दिया है।
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी मनोहरदास मानिकपुरी, जो भाजपा मंडल का अध्यक्ष है, वह पानी मांगने के बहाने घर में घुस गया। फिर पीछे से आकर शारीरिक रूप से छेड़छाड़ की। इस दौरान चिल्लाने पर आरोपी अपनी कार में बैठकर मौके से भाग गया।
बोरई पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया है। थाना बोराई प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
पार्टी ने पद से किया मुक्त
इस कृत्य के चलते हो रही बदनामी के बाद भाजपा पार्टी ने मनोहरदास मानिकपुरी के खिलाफ कार्रवाई की है। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने मामले पर तत्काल संज्ञान लिया और मनोहरदास मानिकपुरी को पार्टी के मंडल अध्यक्ष पद से हटा दिया है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी महिला सुरक्षा के मामलों में “शून्य सहनशीलता की नीति” अपनाती है, और कानून अपना कार्य करेगा।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


