खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ अनाचार किया। जब नाबालिग ने शादी करने की बात कही तो युवक अपने वादे से मुकर गया। नाबालिग के पिता ने तुरंत मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना कांकेर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 64(2), 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी की पता तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने ग्राम धनोरा, जिला कोंडागांव में घेराबंदी की। इसके बाद आरोपी समीर नाग को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी समीर नाग ने नाबालिक के साथ इस कृत्य को करने की बात स्वीकार की। आरोपी समीर नाग निवासी धनोरा, जिला कोंडागांव को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल कर दिया है।
Trending
- छत्तीसगढ़ का आजीविका मॉडल देशभर के लिए प्रेरणादायी- केंद्रीय राज्य मंत्री पासवान
- मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026- आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान
- बस्तर में ‘तेल’ का अकाल: पंपों पर लटके ताले, सड़कों पर मीलों लंबी कतारें
- साप्ताहिक मिलन हिंदू समाज को संगठित करने का प्रमुख केंद्र- शुभम नाग
- शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, कोंडागांव का आरोपी समीर नाग गिरफ्तार
- सुशासन तिहार: भाटापारा में दिखी प्रशासन की संवेदनशीलता, सुनीता जायसवाल को मिनटों में मिला नया राशन कार्ड
- सुशासन तिहार: चिचिरदा समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, मौके पर हुआ 450 समस्याओं का अंत
- मिट्टी से गढ़ी सफलता की नई इबारत: मालती कुंभकार के ‘लखपति दीदी’ बनने का सफर


