खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में पदस्थ एएसआई शेषनाथ चौबे की मौत हो गई। जवान का शव उनके कमरे के अंदर बिस्तर पर मिला। आरक्षक की मौत कैसे हुई यह जांच का विषय है। पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ मामले की जांच में पुलिस द्वारा की जा रही है।
थाना चिल्फी में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक शेषनाथ चौबे वर्ष 1992 में जिला राजनांदगांव में आरक्षक के पद पर भर्ती होकर विभाग में विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाएं दे चुके थे। वर्तमान में थाना चिल्फी में 28.04.2025 से पदस्थ थे।
मंगलवार 7 अक्टूबर VIP आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था उनकी ड्यूटी लगाईं गई थी। निर्धारित समय पर ड्यूटी पर जाने हेतु आरक्षक द्वारा उनके कमरे में जाकर आवाज दी गई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इस पर आरक्षक द्वारा दरवाजा खटखटाने और आवाज देने के बावजूद कोई उत्तर नहीं मिलने पर अंदर जाकर देखा गया। जहां सहायक उप निरीक्षक शेषनाथ चौबे बिस्तर पर लेटे हुए पाए गए।
आरक्षक द्वारा छूकर देखने पर उनका शरीर पूरी तरह ठंडा था, उनकी मौत हो चुकी थी। अन्य स्टाफ द्वारा भी जांच करने पर उनके शरीर में कोई हरकत नहीं पाई गई, जिससे उनकी मृत्यु की पुष्टि की गई। मामले में परिजनों को सूचित कर अग्रिम कार्रवाई एवं आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


