Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ का आजीविका मॉडल देशभर के लिए प्रेरणादायी- केंद्रीय राज्य मंत्री पासवान
- मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026- आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान
- बस्तर में ‘तेल’ का अकाल: पंपों पर लटके ताले, सड़कों पर मीलों लंबी कतारें
- साप्ताहिक मिलन हिंदू समाज को संगठित करने का प्रमुख केंद्र- शुभम नाग
- शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, कोंडागांव का आरोपी समीर नाग गिरफ्तार
- सुशासन तिहार: भाटापारा में दिखी प्रशासन की संवेदनशीलता, सुनीता जायसवाल को मिनटों में मिला नया राशन कार्ड
- सुशासन तिहार: चिचिरदा समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, मौके पर हुआ 450 समस्याओं का अंत
- मिट्टी से गढ़ी सफलता की नई इबारत: मालती कुंभकार के ‘लखपति दीदी’ बनने का सफर
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बोधघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन में एक व्यक्ति का मोबाइल फोन खो जाने के बाद उसमें मौजूद निजी फोटो और वीडियो का दुरुपयोग करने के आरोप में पुलिस ने ओडिशा से एक आराेपी बिरची पनिग्राही निवासी ओडिशा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है, और आरोपी से संबंधित सभी तथ्य उजागर किए जाएंगे। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने मोबाइल फोन में निजी फोटो और वीडियो सुरक्षित न रखें और हमेशा पासवर्ड या अन्य सुरक्षा उपायों से इन्हें सुरक्षित करें। पुलिस ने चेतावनी दी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित गंगालूर थाना क्षेत्र के ग्राम कुप्पागुड़ा (पीडिया) में एक नया सुरक्षा और जन-सुविधा कैंप स्थापित किया गया है। यह क्षेत्र, जिसे कभी नक्सलियों का सुरक्षित गढ़ माना जाता था, अब विकास और विश्वास का नया केंद्र बन गया है। शासन की महत्वाकांक्षी योजना “नियद नेल्ला नार” (हमारा गांव, हमारा विकास) के तहत सोमवार को यह कैंप स्थापित हुआ। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और दुर्गम जंगलों के बावजूद, सुरक्षा बलों ने अदम्य साहस और टीम वर्क का प्रदर्शन करते हुए इस कैंप को सफलतापूर्वक स्थापित किया। इस कदम को न केवल सुरक्षा के दृष्टिकोण…
400 यूनिट वाली ‘हाफ बिल’ योजना के खात्मे पर सवाल; प्रति उपभोक्ता औसत बोझ 20-30% बढ़ा खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के चारामा में युवा कांग्रेस ने बढ़ते बिजली बिलों के खिलाफ विद्युत विभाग कार्यालय के सामने आज बुधवार काे प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर ‘बिजली बिल हाफ’ योजना समाप्त कर जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाने का आरोप लगाया। प्रदर्शन से पहले गांधी मैदान में एक सभा आयोजित की गई। इसके बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और सीधे विद्युत कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरिकेड्स तोड़ दिए, जिससे पुलिस और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा लोकोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार की रात बॉलीवुड संगीत और बस्तर की समृद्ध जनजातीय परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बॉलीवुड के जाने-माने गायक पवनदीप और चेतना ने अपनी सुरीली और शानदार गायकी से मंच पर समां बांध दिया। संगीत प्रेमियों की भारी भीड़ ने दोनों गायकों की प्रस्तुतियों का जमकर लुत्फ उठाया और उत्साह के साथ उनका साथ दिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली और कॉलेज के छात्र-छात्राओं के मनमोहक प्रदर्शनों से हुई, जिन्होंने कला की विविध छटाएं बिखेरीं। स्वामीविवेकानंद स्कूल के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण एवं राज्य परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर विलास भोसकर के मार्गदर्शन में लाईवलीहुड कॉलेज अम्बिकापुर में रजत जयंती के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्राचार्य सह नोडल अधिकारी, जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज गिरीश गुप्ता द्वारा बताया गया है कि कौशल विकास विभाग द्वारा रजत जंयती के अवसर पर युवाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत स्वरोजगार हेतु उपलब्ध ऋण सुविधा से अवगत काराया गया। युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण हेतु प्रोत्साहित करने विभिन्न सेक्टर के विषय विशेषज्ञों का व्याख्यान एवं संचालित कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों की…
हार्ट की बड़ी नसों से सुरक्षित निकाला गया गाँठ अम्बेडकर अस्पताल में थाइमस ग्रंथि के आक्रामक कैंसर की गाँठ को हटाने 5 घंटे चली दुर्लभ सर्जरी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के डॉक्टरों ने एक बार फिर 35 वर्षीय युवक के हृदय से चिपकी 11×7 सेंटीमीटर की जटिल कैंसरग्रस्त गांठ की सफल सर्जरी कर मरीज को नई जिंदगी दी है। मरीज को थाइमस ग्रंथि से उत्पन्न होने वाला दुर्लभ और आक्रामक कैंसर – इंवेसिव कार्सिनोमा ऑफ थाइमस (Invasive carcinoma of thymus) नामक बीमारी थी। पाँच घंटे चले जटिल…
सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र बने बाल विकास और सामाजिक जागरूकता के मॉडल केंद्र खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के आंगनबाड़ी केंद्र अब पोषण और देखभाल के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के केंद्र बनते जा रहे हैं। महासमुंद जिले के शहरी सेक्टर-1 अंतर्गत संजय नगर-2, दलदली रोड और विश्वकर्मा वार्ड स्थित सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र इस परिवर्तन की सजीव मिसाल हैं। रंग-बिरंगी दीवारों, शैक्षणिक चित्रों, खेल-खेल में सीखने के तरीकों और खिलखिलाते बच्चों की उपस्थिति ने इन केंद्रों की छवि पूरी तरह बदल दी है। दीवारों पर उकेरी गई चित्रकारी और संदेश “जितनी अच्छी वजन की रेखा, उतना अच्छा बच्चा देखा”, “लड़का-लड़की एक…
शहर के 31 स्कूलों में स्मार्ट टीवी का वितरण खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। शिक्षा को तकनीक से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन बिलासपुर ने एक अभिनव पहल की शुरुआत की है। अब जिले के मिडिल और प्राइमरी स्कूलों के बच्चे स्मार्ट टीवी के माध्यम से पढ़ाई करेंगे। इस पहल की शुरुआत नगर निगम क्षेत्र से की गई है। जिला प्रशासन ने ऐसे 1100 स्कूलों की पहचान की है, जहाँ स्मार्ट क्लास हेतु कोई टीवी या प्रोजेक्टर उपलब्ध नहीं है। इन सभी स्कूलों को जनसहयोग से स्मार्ट टीवी उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। इस मुहिम में उद्योगपति, व्यापारी,…
मुख्यमंत्री साय से इसरो के वैज्ञानिकों ने की सौजन्य भेंट खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में इसरो अहमदाबाद केंद्र के निदेशक डॉ. एन. एम. देसाई के नेतृत्व में अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री साय और वैज्ञानिकों के बीच इसरो की यात्रा में छत्तीसगढ़ की भागीदारी को बढ़ाने, राज्य के युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने, शासन के कामकाज में पारदर्शिता और दक्षता लाने के लिए इसरो की तकनीक के उपयोग तथा स्कूल–कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए इसरो द्वारा संचालित गतिविधियों पर विस्तारपूर्वक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर ओलम्पिक 2025 के आयोजन तैयारी की समीक्षा बैठक में अवगत कराया गया कि बस्तर ओलम्पिक 2025 हेतु अब तक 56 हजार से ज्यादा प्रतिभागियों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसे ध्यान रखकर सम्बंधित विभागों द्वारा समन्वित रुप से पंजीयन कार्य को नियमित तौर पर किया जा रहा है। 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों के पंजीयन हेतु स्कूल शिक्षा विभाग, सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों के पंजीयन हेतु पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा महिलाओं के पंजीयन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को अन्य विभागों से समन्वय किए जाने कहा गया है। बस्तर…

