खबर वर्ल्ड न्यूज-अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण एवं राज्य परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर विलास भोसकर के मार्गदर्शन में लाईवलीहुड कॉलेज अम्बिकापुर में रजत जयंती के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्राचार्य सह नोडल अधिकारी, जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज गिरीश गुप्ता द्वारा बताया गया है कि कौशल विकास विभाग द्वारा रजत जंयती के अवसर पर युवाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत स्वरोजगार हेतु उपलब्ध ऋण सुविधा से अवगत काराया गया।
युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण हेतु प्रोत्साहित करने विभिन्न सेक्टर के विषय विशेषज्ञों का व्याख्यान एवं संचालित कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी एवं बेहतर क्रियान्वयन की जानकारी दी गई। इस दौरान 06 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2025 के मध्य हॉली क्रॉस महिला कॉलेज अम्बिकापुर द्वारा चित्रकला, सरस्वती महाविद्यालय अम्बिकापुर द्वारा भाषण, संत हरकेवल शिक्षा महाविद्यालय अम्बिकापुर के माध्यम से नुक्कड़ नाटक, व्हीटीपी-वाईव्हीएम प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा चित्रकला, भाषण एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन छत्तीसगढ़ के विकास पर आधारित किया गया।
उन्होंने बताया कि आगामी 09 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2025 के मध्य व्हीटीपी जन शिक्षण संस्थान के द्वारा मेहंदी, सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय अम्बिकापुर के द्वारा निबंध एवं संगीत महाविद्यालय अम्बिकापुर द्वारा नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज


