खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर ओलम्पिक 2025 के आयोजन तैयारी की समीक्षा बैठक में अवगत कराया गया कि बस्तर ओलम्पिक 2025 हेतु अब तक 56 हजार से ज्यादा प्रतिभागियों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसे ध्यान रखकर सम्बंधित विभागों द्वारा समन्वित रुप से पंजीयन कार्य को नियमित तौर पर किया जा रहा है। 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों के पंजीयन हेतु स्कूल शिक्षा विभाग, सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों के पंजीयन हेतु पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा महिलाओं के पंजीयन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को अन्य विभागों से समन्वय किए जाने कहा गया है। बस्तर ओलम्पिक 2025 के तहत कुल 11 खेल विधाओं में प्रतिभागी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। वेटलिफ्टिंग एवं हॉकी खेल इवेंट्स केवल जिला एवं संभाग स्तरीय बस्तर ओलम्पिक में होगी। रस्साकसी विधा में केवल सीनियर महिला वर्ग के प्रतिभागी शामिल होंगे। इस हेतु आगामी 20 अक्टूबर तक पंजीयन किया जाएगा और 25 अक्टूबर से बस्तर ओलम्पिक का आयोजन प्रारंभ होगा।
कमिश्नर डोमन सिंह ने आज बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बस्तर ओलम्पिक 2025 के आयोजन तैयारी की समीक्षा करते हुए उन्हाेने कहा कि शासन की मंशानुरूप बस्तर ओलम्पिक 2025 का आयोजन व्यवस्थित और गरिमापूर्ण ढंग से सुनिश्चित करें। बस्तर ओलम्पिक के आयोजन के लिए कार्ययोजना तैयार कर प्रत्येक स्तर पर सभी आवश्यक तैयारी एवं व्यवस्था समयपूर्व सुनिश्चित करें और इसमें अधिकाधिक प्रतिभागियों की सहभागिता हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार कर ज्यादा से ज्यादा पंजीयन करें।
कमिश्नर ने कहा कि इसदिशा में बीते साल की अपेक्षा तीन गुना ज्यादा पंजीयन करें। लक्ष्य के अनुरूप पंजीयन करने हेतु ग्रामीण इलाकों में कोटवारों से मुनादी, पंचायत की बैठक इत्यादि में जानकारी दी जाए, साथ ही नगरीय क्षेत्रों में लाउडस्पीकर से प्रचार-प्रसार कर अवगत कराया जाए। वहीं वरिष्ठ अधिकारियों, स्पोर्ट्स आइकॉन, प्रमुख सामाजिक हस्तियों की मौजूदगी के साथ रैलियों का आयोजन कर प्रतिभागियों को बस्तर ओलम्पिक में सहभागिता निभाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। कमिश्नर ने गत वर्ष के अनुभव के अनुसार बस्तर ओलम्पिक आयोजन हेतु हर स्तर पर खेल मैदान की तैयारी, खेल उपकरण, खेल प्रशिक्षकों की उपलब्धता, प्रतिभागियों के लिए परिवहन, ठहरने, भोजन, स्वास्थ्य सुविधा इत्यादि प्रत्येक व्यवस्था को बेहतर एवं सुदृढ़ किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बस्तर ओलम्पिक में युवाओं एवं महिलाओं की व्यापक सहभागिता पर जोर देते हुए दोनों वर्ग की पंजीयन पर ध्यान केंद्रीत करने कहा।
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बस्तर ओलम्पिक की ख्याति को रेखांकित करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य है कि 2036 में आयोजित होने वाले ओलम्पिक में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए बस्तर के खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेडल हासिल करें। बस्तर ओलम्पिक आयोजन के दौरान ऐसे प्रतिभावान प्रतिभागियों की सहभागिता सहित उनके प्रदर्शन को निखारने पर ज्यादा ध्यान रखा जाए।
आईजी ने बस्तर ओलम्पिक में नुआ बाट प्रतिभागियों की संभाग स्तरीय बस्तर ओलम्पिक में अधिकाधिक सहभागिता करने के लिए पूर्व तैयारी एवं व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। वीडियो कांफ्रेंसिंग में बस्तर आईजी सुंदरराज पी. सहित सातों जिले के कलेक्टर्स, पुलिस अधीक्षक और सीईओ जिला पंचायत तथा संभाग स्तरीय एवं जिला स्तरीय बस्तर ओलम्पिक आयोजन समिति के सदस्य अधिकारी शामिल हुए।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


