खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित गंगालूर थाना क्षेत्र के ग्राम कुप्पागुड़ा (पीडिया) में एक नया सुरक्षा और जन-सुविधा कैंप स्थापित किया गया है। यह क्षेत्र, जिसे कभी नक्सलियों का सुरक्षित गढ़ माना जाता था, अब विकास और विश्वास का नया केंद्र बन गया है। शासन की महत्वाकांक्षी योजना “नियद नेल्ला नार” (हमारा गांव, हमारा विकास) के तहत सोमवार को यह कैंप स्थापित हुआ। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और दुर्गम जंगलों के बावजूद, सुरक्षा बलों ने अदम्य साहस और टीम वर्क का प्रदर्शन करते हुए इस कैंप को सफलतापूर्वक स्थापित किया।
इस कदम को न केवल सुरक्षा के दृष्टिकोण से, बल्कि क्षेत्रीय विकास और विश्वास बहाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन माना जा रहा है। इस कैंप के खुलने से बीजापुर, गंगालूर, मुतवेंडी, कांवड़गांव, पीडिया, डोडीतुमनार और गुटुमपल्ली को तर्रेम से जोड़ने वाला मार्ग अब अधिक सुरक्षित और सुलभ हो जाएगा।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


