खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बोधघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन में एक व्यक्ति का मोबाइल फोन खो जाने के बाद उसमें मौजूद निजी फोटो और वीडियो का दुरुपयोग करने के आरोप में पुलिस ने ओडिशा से एक आराेपी बिरची पनिग्राही निवासी ओडिशा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है, और आरोपी से संबंधित सभी तथ्य उजागर किए जाएंगे। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने मोबाइल फोन में निजी फोटो और वीडियो सुरक्षित न रखें और हमेशा पासवर्ड या अन्य सुरक्षा उपायों से इन्हें सुरक्षित करें। पुलिस ने चेतावनी दी कि मोबाइल चोरी या खो जाने की स्थिति में डेटा का दुरुपयोग होने की संभावना अधिक रहती है, जिससे ब्लैकमेलिंग और अन्य अपराधों की घटनाएं घट सकती हैं।
थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि बोधघाट क्षेत्र के एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई कि 30 सितंबर को उसके पिता किसी काम से जगदलपुर रेलवे स्टेशन गए थे। वहीं उनका मोबाइल फोन खो गया। बाद में यह फोन ओडिशा के बिरची पनिग्राही राजखारियर, जिला नयापारा के पास मिला। फोन में पासवर्ड न होने के कारण आरोपी ने फोन में मौजूद फोटो और वीडियो को देखा और प्रार्थी से संपर्क किया। आरोपी ने फोन लौटाने के बदले पांच हजार रुपये की मांग की। प्रार्थी ने आरोपी द्वारा बताए गए क्यूआर कोड पर राशि भेज दी, लेकिन इसके बाद आरोपी ने और अधिक पैसे की मांग शुरू कर दी। लगातार पैसों की मांग और ब्लैकमेलिंग की स्थिति को देखते हुए प्रार्थी ने 5 अक्टूबर को बोधघाट थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 384 (ब्लैकमेलिंग) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस टीम को ओडिशा भेजा गया, जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर आज बुधवार काे जगदलपुर लाया गया, एवं कार्यवाही उपरांत न्यायालय रवाना किया गया है।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार

