Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त
Author: Khabar World
नई दिल्ली। एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के 41 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार है कि एशिया कप फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होंगी। टीम इंडिया अब तक एशिया कप का खिताब 8 बार अपने नाम कर चुकी है। वहीं पाकिस्तान ने 2 बार एशिया कप टाइटल जीता है। लेकिन फाइनल मुकाबले में कभी भी इन दोनों देशों के बीच टक्कर नहीं हुई। इस बार सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत और सलमान अली आगा की कप्तानी में पाकिस्तान फाइनल में आया है। अब दोनों…
अक्षय कुमार की ‘जॉली एलएलबी 3’ हिट हुई या फ्लॉप? जानें- फिल्म के एक हफ्ते की पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
नई दिल्ली। सुभाष कपूर निर्देशित ‘जॉली एलएलबी 3’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं। शानदार शुरुआत करने वाली इस फिल्म का ओपनिंग वीकेंड भी बंपर रहा था। हालांकि अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला स्टार इस फिल्म की कमाई सोमवार को गिर गई थी लेकिन मंगलवार को इसने रफ्तार बढ़ाई। लेकिन फिर पहले बुधवार को इसे मिड-वीक की मंदी का सामना करना पड़ा। बावजूद इसके ‘जॉली एलएलबी 3’ ना केवल अच्छी कमाई कर रही है बल्कि नए-नए रिकॉर्ड भी अपने नाम कर रही है। चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 7वें दिन कितना…
नई दिल्ली। सुबह उठते ही अगर पेट अच्छे से साफ न हो, तो पूरा दिन अजीब सा लगता है। शरीर भारी महसूस होता है, मन चिड़चिड़ा रहता है और दिनभर थकान सी बनी रहती है। यह कोई छोटी समस्या नहीं है। यह हमारे पाचन तंत्र की गड़बड़ी की ओर इशारा करती है। आजकल की खराब और बिजी लाइफस्टाइल के बीच कब्ज, गैस, पेट फूलना, और एसिडिटी जैसी समस्याएं बहुत आम हो गई हैं। इसका कारण हमारा खराब रूटीन, फास्ट फूड, जंक फूड, देर रात तक जागना, कम पानी पीना, और मेंटल स्ट्रेस है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दांतेवाड़ा। (विशेष संवाददाता): छत्तीसगढ़ के दांतेवाड़ा जिले में सरकारी विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार ने एक नया रूप धारण कर लिया है। लोक निर्माण विभाग (PWD) के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर निखिल कमर पर ठेकेदारों और दैनिक मजदूरों से अवैध रूप से करोड़ों रुपये की वसूली करने का गंभीर आरोप लगा है। स्थानीय ठेकेदारों और कामगारों की शिकायतों के आधार पर यह मामला सामने आया है, जिसमें परियोजनाओं की मंजूरी और भुगतान के बदले कमीशन की मांग की जा रही है। जिले में चल रही सड़क निर्माण, पुल और भवन परियोजनाओं में यह कथित घोटाला विकास कार्यों को प्रभावित कर रहा…
डीवीसीएम टीम की बड़ी सफलता खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नक्सल विरोधी अभियान को आज एक और झटका लगा है। पुलिस और जिला नक्सल उन्मूलन दस्ते (डीवीसीएम) की संयुक्त टीम ने चंगोराभाठा इलाके से माओवादी संगठन से सक्रिय रूप से जुड़े एक नक्सली दंपति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पति-पत्नी फर्जी आधार कार्ड और नाम बदलकर किराए के मकान में रहते हुए कई सरकारी अफसरों के घरों में घरेलू नौकर के रूप में नौकरी कर रहे थे। प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि वे नक्सली संगठन के लिए महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी इकट्ठा कर रहे थे,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से छत्तीसगढ़ का मौसम बिगड़ा हुआ है। प्रदेश के कई इलाकों में आज फिर झमाझम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसके बाद इसमें कमी आ सकती है। पिछले 24 घंटों में पूरे प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर वर्षा हुई। रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभागों के कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा हुई। बिलासपुर में सबसे ज्यादा तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के विभिन्न…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक सतनामी समाज के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं इस घटना से आक्रोशित समाज के लोगों ने नवागढ़ थाने में जमकर हंगामा किया। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान टार्जन गायकवाड़ (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम लालपुर का निवासी था। हत्या की वजह सोशल मीडिया विवाद बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर समाज को गाली देने से संबंधित किसी पोस्ट के कारण आरोपी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज मुंगेली जिले के प्रवास पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक लोरमी के अस्पताल में स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल होंगे। स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रात्रि विश्राम बिलासपुर में करेंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज शाम 5 बजे छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा आयोजित होगी। बैठक में एसोसिएशन के सभी कार्यकारिणी सदस्य, राज्य खेल संघों के पदाधिकारी और जिला ओलंपिक संघों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे। बैठक में खेलों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। कोरबा जिला के कटघोरा के कासनिया में पिछली रात दो राउंड फायरिंग होने से आसपास का इलाका कांप पर गया। खबर के अनुसार एक व्यक्ति को टारगेट करने के इरादे से इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस सिलसिले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है। मामले की जानकारी होने पर कटघोरा पुलिस के प्रभारी धर्म नारायण तिवारी और स्टाफ ने यहां वहां नाकाबंदी के साथ सर्चिंग की और एक आरोपी को पकड़ लिया जो फरार होने की तैयारी में था। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि संदेही को गिरफ्तार किया गया है।…

