नई दिल्ली। एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के 41 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार है कि एशिया कप फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होंगी। टीम इंडिया अब तक एशिया कप का खिताब 8 बार अपने नाम कर चुकी है। वहीं पाकिस्तान ने 2 बार एशिया कप टाइटल जीता है। लेकिन फाइनल मुकाबले में कभी भी इन दोनों देशों के बीच टक्कर नहीं हुई। इस बार सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत और सलमान अली आगा की कप्तानी में पाकिस्तान फाइनल में आया है। अब दोनों टीमों के बीच इस टूर्नामेंट की खिताबी भिड़ंत रविवार, 28 सितंबर को देखने को मिलेगी।
भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप में अब तीसरी बार आमने-सामने होंगी। इन दोनों टीमों के बीच पहला मैच 14 सितंबर को लीग स्टेज में खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। वहीं दूसरी बार एशिया कप सुपर-4 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हुआ। इस मुकाबले का नतीजा भी फिर एक बार भारत के पक्ष में आया और टीम इंडिया ने 6 विकेट से ये मैच जीत लिया। वहीं अब एशिया कप 2025 के फाइनल में इस टूर्नामेंट में तीसरी बार दोनों टीमों के बीच महामुकाबला होने जा रहा है।
पाकिस्तान ने बांग्लादेश को किया बाहर
भारत ने बांग्लादेश को हराकर एशिया कप फाइनल का टिकट हासिल किया। टीम इंडिया सुपर-4 के दोनों मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आ गई। वहीं पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम 2-2 अंक के साथ फाइनल में जाने के लिए नॉक आउट मैच खेलने आमने-सामने आईं। ये मैच आज गुरुवार, 25 सितंबर को खेला गया।
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी और टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को जल्दी ही पवेलियन भेज दिया। फिर भी पाकिस्तान ने बांग्लादेश के सामने 136 रनों का टारगेट रखा। लेकिन इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रनों से हरा दिया और फाइनल में जगह बनाई। अब भारत और पाकिस्तान के बीच 28 सितंबर को फाइनल खेला जाएगा।
Trending
- मुख्यमंत्री साय से मिले जिले के पत्रकार; आवास, प्रेस कॉम्प्लेक्स और रेलवे रियायत बहाली की गूँजी माँग
- मोदी के आह्वान पर छत्तीसगढ़ में ‘मितव्ययिता’ की पहल: CM साय ने अपने काफिले से हटाईं 5 गाड़ियां, अब EV पर रहेगा जोर
- बोर्ड परीक्षा की गोपनीयता भंग करने पर बड़ी कार्रवाई; केंद्र अध्यक्ष समेत 5 कर्मचारी निलंबित
- ज्येष्ठ माह में 4 एकादशी का संयोग, जानें अपरा, पद्मिनी, परमा और निर्जला एकादशी व्रत की तिथि
- IPL 2026: लगातार पांचवीं जीत से जीटी बनी नंबर वन, एसआरएच तीसरे स्थान पर पहुंची
- ओटीटी रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड फिर रचेगी इतिहास! जानें-18सौ करोड़ से रह गई कितनी दूर
- शीशम की पत्तियां: गर्मी का ‘नेचुरल एयर कंडीशनर’, जानें वैज्ञानिक आधार और आयुर्वेद के प्रमाण
- सूरजपुर में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम: मुआवजे के लालच और मामूली विवाद में मां की पत्थर से कुचलकर हत्या


