खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से छत्तीसगढ़ का मौसम बिगड़ा हुआ है। प्रदेश के कई इलाकों में आज फिर झमाझम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसके बाद इसमें कमी आ सकती है।
पिछले 24 घंटों में पूरे प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर वर्षा हुई। रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभागों के कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा हुई। बिलासपुर में सबसे ज्यादा तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। गोबरा नवापारा और राजिम में 14-14 सेमी, आरंग में 13 सेमी, जबकि पाटन, मंदिर हसौद, गुंडरदेही, बालोद और मोहला में 11-11 सेमी वर्षा हुई। बलौदा बाजार और खड़गांव में 10-10 सेमी, धमतरी, पल्लारी, डौंडी, औंधी, भखारा, पखांजूर और गुरुर में 9-9 सेमी, वहीं माना-रायपुर एपी, अंतागढ़, मानपुर, भिलाई, पिथौरा, मगरलोड, महासमुंद और रायपुर शहर में 8-8 सेमी बारिश दर्ज की गई।
छुरा, कुरूद, नेरहरपुर, लाभांडीह, धरशिवा, ओरछा, कशडोल, कुकरेल, छोटेडोंगर, चारामा, लवन, मैनपुर और कोमाखान में 7-7 सेमी, जबकि भानुप्रतापपुर, माकड़ी, खरोरा, दुर्गकोंदल, गिधौरी टुंड्रा, अहिवारा, अर्जुन्दा, कुटरू, कांकेर और सिमगा में 6-6 सेमी वर्षा हुई। अधिकांश अन्य स्थानों पर 6 सेमी से कम बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है। इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, दुर्ग, बेमेतरा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर, में मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
राजधानी रायपुर में आज आकाश सामान्यतः मेघमय रहने की संभावना है। बादल गरजने-चमकने के साथ वर्षा हो सकती है। इस दौरान तापमान 24 से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
Trending
- मुख्यमंत्री साय से मिले जिले के पत्रकार; आवास, प्रेस कॉम्प्लेक्स और रेलवे रियायत बहाली की गूँजी माँग
- मोदी के आह्वान पर छत्तीसगढ़ में ‘मितव्ययिता’ की पहल: CM साय ने अपने काफिले से हटाईं 5 गाड़ियां, अब EV पर रहेगा जोर
- बोर्ड परीक्षा की गोपनीयता भंग करने पर बड़ी कार्रवाई; केंद्र अध्यक्ष समेत 5 कर्मचारी निलंबित
- ज्येष्ठ माह में 4 एकादशी का संयोग, जानें अपरा, पद्मिनी, परमा और निर्जला एकादशी व्रत की तिथि
- IPL 2026: लगातार पांचवीं जीत से जीटी बनी नंबर वन, एसआरएच तीसरे स्थान पर पहुंची
- ओटीटी रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड फिर रचेगी इतिहास! जानें-18सौ करोड़ से रह गई कितनी दूर
- शीशम की पत्तियां: गर्मी का ‘नेचुरल एयर कंडीशनर’, जानें वैज्ञानिक आधार और आयुर्वेद के प्रमाण
- सूरजपुर में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम: मुआवजे के लालच और मामूली विवाद में मां की पत्थर से कुचलकर हत्या


