नई दिल्ली। सुबह उठते ही अगर पेट अच्छे से साफ न हो, तो पूरा दिन अजीब सा लगता है। शरीर भारी महसूस होता है, मन चिड़चिड़ा रहता है और दिनभर थकान सी बनी रहती है। यह कोई छोटी समस्या नहीं है। यह हमारे पाचन तंत्र की गड़बड़ी की ओर इशारा करती है। आजकल की खराब और बिजी लाइफस्टाइल के बीच कब्ज, गैस, पेट फूलना, और एसिडिटी जैसी समस्याएं बहुत आम हो गई हैं। इसका कारण हमारा खराब रूटीन, फास्ट फूड, जंक फूड, देर रात तक जागना, कम पानी पीना, और मेंटल स्ट्रेस है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ रात में सोने से पहले एक पत्ता खाने से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि रात में कौन सा पत्ता खाएं, जिससे कब्ज, गैस, पेट फूलना, और एसिडिटी जैसी समस्याएं खत्म हो जाएं।
रात में कौन सा पत्ता खाएं?
रात में नीम का पत्ता खाने से कब्ज, गैस, पेट फूलना, और एसिडिटी जैसी समस्याएं खत्म हो जाती है। नीम भारत में सदियों से औषधि के रूप में यूज होता आ रहा है। आयुर्वेद के अनुसार, नीम के पत्ते शरीर को साफ करने, इम्यूनिटी बढ़ाने और पाचन को सुधारने में बेहद असरदार होते हैं। अगर नीम के पत्तों का सही तरीके से खाया जाए, तो यह सुबह पेट साफ करने में मदद करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
नीम कैसे दिलाता है कब्ज और गैस की समस्या से राहत?
1. शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालता है: नीम एक बेहतरीन डिटॉक्सिफायर है। यह शरीर में जमा टॉक्सिन को बाहर निकालता है, जिससे पाचन तंत्र हल्का और एक्टिव हो जाता है।
2. आंतों की सफाई करता है: नीम के पत्ते कब्ज दूर करने में असरदार होते हैं। इसके गुण मल को नरम बनाते हैं, जिससे सुबह वॉशरूम जाने में तकलीफ नहीं होती है।
3. गैस और एसिडिटी को कम करता है: अगर आपको पेट में जलन, गैस या एसिडिटी रहती है, तो नीम आपकी आंतों की गर्मी को शांत करता है और सूजन को कम करता है।
4. लिवर को हेल्द बनाता है: नीम लिवर को डिटॉक्स करता है, जब लिवर सही से काम करता है, तो पाचन तंत्र भी बेहतर रहता है।
नीम को कैसे खाएं?
अगर आप कब्ज या पेट से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो रात में सोने से पहले 4 से 5 ताजे नीम के पत्ते लें। इन्हें अच्छी तरह धो लें। इसके बाद धीरे-धीरे चबाकर खा लें। इसके बाद आधा गिलास हल्का गर्म पानी पी लें। इस उपाय को हर रोज नियमित रूप से करें। कुछ ही दिनों में पेट हल्का लगेगा, सुबह बिना देरी के वॉशरूम जाएंगे और दिनभर शरीर में एनर्जी बनी रहेगी।
Trending
- मुख्यमंत्री साय से मिले जिले के पत्रकार; आवास, प्रेस कॉम्प्लेक्स और रेलवे रियायत बहाली की गूँजी माँग
- मोदी के आह्वान पर छत्तीसगढ़ में ‘मितव्ययिता’ की पहल: CM साय ने अपने काफिले से हटाईं 5 गाड़ियां, अब EV पर रहेगा जोर
- बोर्ड परीक्षा की गोपनीयता भंग करने पर बड़ी कार्रवाई; केंद्र अध्यक्ष समेत 5 कर्मचारी निलंबित
- ज्येष्ठ माह में 4 एकादशी का संयोग, जानें अपरा, पद्मिनी, परमा और निर्जला एकादशी व्रत की तिथि
- IPL 2026: लगातार पांचवीं जीत से जीटी बनी नंबर वन, एसआरएच तीसरे स्थान पर पहुंची
- ओटीटी रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड फिर रचेगी इतिहास! जानें-18सौ करोड़ से रह गई कितनी दूर
- शीशम की पत्तियां: गर्मी का ‘नेचुरल एयर कंडीशनर’, जानें वैज्ञानिक आधार और आयुर्वेद के प्रमाण
- सूरजपुर में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम: मुआवजे के लालच और मामूली विवाद में मां की पत्थर से कुचलकर हत्या


