Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री साय से मिले जिले के पत्रकार; आवास, प्रेस कॉम्प्लेक्स और रेलवे रियायत बहाली की गूँजी माँग
- मोदी के आह्वान पर छत्तीसगढ़ में ‘मितव्ययिता’ की पहल: CM साय ने अपने काफिले से हटाईं 5 गाड़ियां, अब EV पर रहेगा जोर
- बोर्ड परीक्षा की गोपनीयता भंग करने पर बड़ी कार्रवाई; केंद्र अध्यक्ष समेत 5 कर्मचारी निलंबित
- ज्येष्ठ माह में 4 एकादशी का संयोग, जानें अपरा, पद्मिनी, परमा और निर्जला एकादशी व्रत की तिथि
- IPL 2026: लगातार पांचवीं जीत से जीटी बनी नंबर वन, एसआरएच तीसरे स्थान पर पहुंची
- ओटीटी रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड फिर रचेगी इतिहास! जानें-18सौ करोड़ से रह गई कितनी दूर
- शीशम की पत्तियां: गर्मी का ‘नेचुरल एयर कंडीशनर’, जानें वैज्ञानिक आधार और आयुर्वेद के प्रमाण
- सूरजपुर में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम: मुआवजे के लालच और मामूली विवाद में मां की पत्थर से कुचलकर हत्या
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से छत्तीसगढ़ का मौसम बिगड़ा हुआ है। प्रदेश के कई इलाकों में आज फिर झमाझम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसके बाद इसमें कमी आ सकती है। पिछले 24 घंटों में पूरे प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर वर्षा हुई। रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभागों के कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा हुई। बिलासपुर में सबसे ज्यादा तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के विभिन्न…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक सतनामी समाज के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं इस घटना से आक्रोशित समाज के लोगों ने नवागढ़ थाने में जमकर हंगामा किया। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान टार्जन गायकवाड़ (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम लालपुर का निवासी था। हत्या की वजह सोशल मीडिया विवाद बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर समाज को गाली देने से संबंधित किसी पोस्ट के कारण आरोपी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज मुंगेली जिले के प्रवास पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक लोरमी के अस्पताल में स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल होंगे। स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रात्रि विश्राम बिलासपुर में करेंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज शाम 5 बजे छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा आयोजित होगी। बैठक में एसोसिएशन के सभी कार्यकारिणी सदस्य, राज्य खेल संघों के पदाधिकारी और जिला ओलंपिक संघों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे। बैठक में खेलों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। कोरबा जिला के कटघोरा के कासनिया में पिछली रात दो राउंड फायरिंग होने से आसपास का इलाका कांप पर गया। खबर के अनुसार एक व्यक्ति को टारगेट करने के इरादे से इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस सिलसिले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है। मामले की जानकारी होने पर कटघोरा पुलिस के प्रभारी धर्म नारायण तिवारी और स्टाफ ने यहां वहां नाकाबंदी के साथ सर्चिंग की और एक आरोपी को पकड़ लिया जो फरार होने की तैयारी में था। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि संदेही को गिरफ्तार किया गया है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू की रिमांड पर चल रहे रिटायर IAS निरंजन दास, कारोबारी नीतेश पुरोहित और यश पुरोहित को आज ACB-EOW स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने बीते दिनों गिरफ्तार कर तीनों को रिमांड पर लिया था। रिमांड खत्म होने के बाद आज फिर से तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां यश पुरोहित और निरंजन दास की रिमांड 4 दिन के लिए बढ़ा दी गई, जबकि नीतेश पुरोहित को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। बता दें कि ईओडब्ल्यू का आरोप है कि इस शराब घोटाले का पैसा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव 1994 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विकासशील बनाए गए हैं। वे 30 सितंबर को मौजूदा मुख्य सचिव अमिताभ जैन के कार्यकाल पूरा होने के बाद पदभार संभालेंगे। अमिताभ जैन राज्य के इतिहास में सबसे लंबे समय तक मुख्य सचिव रहने वाले अधिकारी रहे हैं और उन्हें पहली बार रिटायरमेंट के बाद सेवा विस्तार भी मिला था। अटकलें यह भी हैं कि सेवानृवित होने के बाद उन्हें बिजली विनियामक आयोग का चेयरमैन बनाया जाएगा। आईएएस अमिताभ जैन को 30 नवंबर 2020 को छत्तीसगढ़ का 12वां मुख्य सचिव नियुक्त किया गया, जब तत्कालीन मुख्य…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर।कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए आदेश दिया है, कि अब जिले की सभी दुकानों, शो-रूम, अस्पतालों, स्कूलों, बैंकों, एनजीओ और ट्रस्टों में आंतरिक शिकायत समिति का गठन अनिवार्य रूप से किया जाना है। यदि 10 या उससे अधिक कर्मचारियों वाले किसी भी संस्थान ने यह समिति गठित नहीं की तो उस पर राशि 50 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। श्रम पदाधिकारी भुपेन्द्र नायक ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर हरिस एस. के मार्गदर्शन में जिले के संस्थानों में कार्यरत कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा…
जन-संवाद और जनभागीदारी आधारित सुशासन नीति का प्रतिफल है यह सफलता- मुख्यमंत्री साय छत्तीसगढ़ ने जल संरक्षण में रचा नया इतिहास – मुख्यमंत्री ने दी जनता को बधाई खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जल संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर इतिहास रचा है। जल संचय जनभागीदारी 1.0 (JSJB) के परिणामों में प्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि जल प्रबंधन और जनभागीदारी के संगम का जीवंत उदाहरण है। प्रदेश में अब तक 4,05,563 कार्य पूर्ण कर जल संरक्षण को एक जन-आंदोलन में बदल दिया गया है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। स्वस्थ समाज की अवधारणा को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, जना स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यक्रम के तहत कवर्धा के बोड़ला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) को एक एडवांस सोनोग्राफी मशीन भेंट की है। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र की बैगा जनजाति सहित ग्रामीण और जंगली अंचलों की महिलाओं को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करना है। प्रमुख सकारात्मक प्रभाव इस पहल से विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं और अन्य जरूरतमंद रोगियों के लिए डायग्नोस्टिक सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है। जनजातीय स्वास्थ्य…

