खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से पत्रकारों ने पत्रकारों के आवास के लिए पत्रकार कालोनी निर्माण हेतु भूमि आबंटित करने,प्रेस काम्प्लेक्स निर्माण करने तथा अधिमान्य पत्रकारों को रेलवे में छूट सुविधा बहाल करने व स्वास्थ्य आदि अन्य सुविधाएं बढ़ाने की मांग की।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुंगेली आगमन पर मुंगेली प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल सोनी व सचिव योगेश शर्मा के साथ पत्रकारों ने मुख्यमंत्री श्री साय को पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और उन्हें बताया कि विभिन्न कठिनाइयों के बावजूद पत्रकार अपने सीमित निजी संसाधनों से समाज व देश के प्रति अपने दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करते हैं साथ ही अपने घर परिवार के प्रति दायित्वों का भी निर्वहन करते हैं। पत्रकारों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से पत्रकारों के आवास के लिए पत्रकार कालोनी निर्माण हेतु भूमि आबंटित करने,पत्रकारिता कार्य संपादित करने हेतु प्रेस काम्प्लेक्स निर्माण करने तथा अधिमान्य पत्रकारों को रेलवे में छूट सुविधा बहाल करने व स्वास्थ्य आदि अन्य सुविधाएं बढ़ाने की मांग की।
इस अवसर पर पत्रकार अनिल सोनी, योगेश शर्मा, सुनील पाठक, भूपेंद्र सिँह, मनीष शर्मा, जय ताम्रकार, प्रमोद पाठक, प्रशांत शर्मा, रोहित कश्यप, अनिल पात्रे, निखिलेश लाल, आनंद गुप्ता, परमेश्वर कुर्रे, अतुल श्रीवास्तव, विनोद रायसागर, राजेश खन्ना, रजनीश सिँह, नीलकंमल सिँह, सुभाशु शुक्ला, सुरेश पाटले, अरविन्द बंजारा, दुर्गा तिवारी, सदा राम कश्यप, संतोष पाठक सहित बड़ी संख्या मे पत्रकार गण उपस्थित रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री साय से मिले जिले के पत्रकार; आवास, प्रेस कॉम्प्लेक्स और रेलवे रियायत बहाली की गूँजी माँग
- मोदी के आह्वान पर छत्तीसगढ़ में ‘मितव्ययिता’ की पहल: CM साय ने अपने काफिले से हटाईं 5 गाड़ियां, अब EV पर रहेगा जोर
- बोर्ड परीक्षा की गोपनीयता भंग करने पर बड़ी कार्रवाई; केंद्र अध्यक्ष समेत 5 कर्मचारी निलंबित
- ज्येष्ठ माह में 4 एकादशी का संयोग, जानें अपरा, पद्मिनी, परमा और निर्जला एकादशी व्रत की तिथि
- IPL 2026: लगातार पांचवीं जीत से जीटी बनी नंबर वन, एसआरएच तीसरे स्थान पर पहुंची
- ओटीटी रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड फिर रचेगी इतिहास! जानें-18सौ करोड़ से रह गई कितनी दूर
- शीशम की पत्तियां: गर्मी का ‘नेचुरल एयर कंडीशनर’, जानें वैज्ञानिक आधार और आयुर्वेद के प्रमाण
- सूरजपुर में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम: मुआवजे के लालच और मामूली विवाद में मां की पत्थर से कुचलकर हत्या


