खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। जिले के गजाधरपुर गांव से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपनी ही मां की लोढ़ा (मसाला पीसने वाला पत्थर) मारकर हत्या कर दी। यह मामला लटोरी चौकी क्षेत्र का है। मृतका की पहचान फलेन बाई (50) के रूप में हुई है, जो अपने बेटे डिगम्बर चेरवा के साथ रहती थीं।
जानकारी के मुताबिक, डिगम्बर के पिता की मौत कुएं में गिरने से हुई थी। इसके बाद परिवार को सरकारी मुआवजा मिला था। पुलिस के अनुसार, आरोपी बेटा लगातार मां से मुआवजे के पैसे मांगता था, लेकिन फलेन बाई उसे रकम देने से इनकार कर रही थीं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था।
घटना वाले दिन आरोपी ने मां से खाना मांगा। मां ने कहा कि खाना रखा है, खुद निकालकर खा लो। बस इसी बात पर डिगम्बर चेरवा आगबबूला हो गया। गुस्से में उसने घर में रखे लोढ़ा (मसाला पीसने वाला पत्थर) से मां के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।
परिजन घायल महिला को तुरंत अंबिकापुर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस पूरे मामले पर एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैकरा ने बताया, “आरोपी अपनी मां से मुआवजे की रकम को लेकर नाराज रहता था। घटना वाले दिन खाना मांगने पर मां के जवाब से भड़ककर उसने लोढ़ा से हमला कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
Trending
- ज्येष्ठ माह में 4 एकादशी का संयोग, जानें अपरा, पद्मिनी, परमा और निर्जला एकादशी व्रत की तिथि
- IPL 2026: लगातार पांचवीं जीत से जीटी बनी नंबर वन, एसआरएच तीसरे स्थान पर पहुंची
- ओटीटी रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड फिर रचेगी इतिहास! जानें-18सौ करोड़ से रह गई कितनी दूर
- शीशम की पत्तियां: गर्मी का ‘नेचुरल एयर कंडीशनर’, जानें वैज्ञानिक आधार और आयुर्वेद के प्रमाण
- सूरजपुर में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम: मुआवजे के लालच और मामूली विवाद में मां की पत्थर से कुचलकर हत्या
- तुमीडीह डैम के पास जंगल में युवती की नृशंस हत्या, पहचान मिटाने चेहरे को पत्थर से कुचला
- मुख्यमंत्री साय ने पावन अचला एकादशी की दी शुभकामनाएँ
- रावाभाठा में बम बनाने की साजिश नाकाम, मुख्य आरोपी विनय देवांगन गिरफ्तार


