खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू की रिमांड पर चल रहे रिटायर IAS निरंजन दास, कारोबारी नीतेश पुरोहित और यश पुरोहित को आज ACB-EOW स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने बीते दिनों गिरफ्तार कर तीनों को रिमांड पर लिया था। रिमांड खत्म होने के बाद आज फिर से तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां यश पुरोहित और निरंजन दास की रिमांड 4 दिन के लिए बढ़ा दी गई, जबकि नीतेश पुरोहित को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
बता दें कि ईओडब्ल्यू का आरोप है कि इस शराब घोटाले का पैसा सिंडिकेट के सदस्य अनवर ढेबर के पास जाता था। आयकर विभाग की कार्रवाई से पहले, जनवरी 2019 से फरवरी 2020 तक अनवर यह पैसा जेल रोड स्थित गिरीराज होटल में रखवाता था। यह होटल नीतेश पुरोहित और यश पुरोहित का है।
अधिकारियों के अनुसार, इसी होटल से यह रकम नेताओं, सरकारी अधिकारियों, मंत्रियों और पार्टी फंड तक पहुंचाई जाती थी। पैसा पहुंचाने का काम अनवर के मैनेजर दीपेन् चावड़ा के जरिए किया जाता था। वहीं, भ्रष्टाचार के पैसे का एक हिस्सा भिलाई भेजने का काम लक्ष्मीनारायण बंसल उर्फ पप्पू और चैतन्य द्वारा मैनेज किया गया। इन आरोपों के अनुसार, रकम का एक हिस्सा तत्कालीन आयुक्त निरंजन दास तक भी पहुंचा।
इन गंभीर आरोपों के चलते ईओडब्ल्यू ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मामले की गहन जांच जारी है। अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान और भी नाम सामने आ सकते हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- ‘नो VIP कल्चर’ की मिसाल, चिलचिलाती धूप में बुलेट से कलेक्ट्रेट पहुंचे विधायक सुशांत शुक्ला
- मुख्यमंत्री साय से मिले जिले के पत्रकार; आवास, प्रेस कॉम्प्लेक्स और रेलवे रियायत बहाली की गूँजी माँग
- मोदी के आह्वान पर छत्तीसगढ़ में ‘मितव्ययिता’ की पहल: CM साय ने अपने काफिले से हटाईं 5 गाड़ियां, अब EV पर रहेगा जोर
- बोर्ड परीक्षा की गोपनीयता भंग करने पर बड़ी कार्रवाई; केंद्र अध्यक्ष समेत 5 कर्मचारी निलंबित
- ज्येष्ठ माह में 4 एकादशी का संयोग, जानें अपरा, पद्मिनी, परमा और निर्जला एकादशी व्रत की तिथि
- IPL 2026: लगातार पांचवीं जीत से जीटी बनी नंबर वन, एसआरएच तीसरे स्थान पर पहुंची
- ओटीटी रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड फिर रचेगी इतिहास! जानें-18सौ करोड़ से रह गई कितनी दूर
- शीशम की पत्तियां: गर्मी का ‘नेचुरल एयर कंडीशनर’, जानें वैज्ञानिक आधार और आयुर्वेद के प्रमाण


