खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव 1994 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विकासशील बनाए गए हैं। वे 30 सितंबर को मौजूदा मुख्य सचिव अमिताभ जैन के कार्यकाल पूरा होने के बाद पदभार संभालेंगे। अमिताभ जैन राज्य के इतिहास में सबसे लंबे समय तक मुख्य सचिव रहने वाले अधिकारी रहे हैं और उन्हें पहली बार रिटायरमेंट के बाद सेवा विस्तार भी मिला था। अटकलें यह भी हैं कि सेवानृवित होने के बाद उन्हें बिजली विनियामक आयोग का चेयरमैन बनाया जाएगा।
आईएएस अमिताभ जैन को 30 नवंबर 2020 को छत्तीसगढ़ का 12वां मुख्य सचिव नियुक्त किया गया, जब तत्कालीन मुख्य सचिव राजेंद्र प्रसाद मंडल सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद से उन्होंने लगातार चार साल तक इस पद पर कार्य करते हुए 30 नवंबर 2024 को अपना कार्यकाल पूरा किया। रिटायरमेंट की निर्धारित तारीख 30 जून 2025 तक वे पद पर बने रहे। इस तरह वे छत्तीसगढ़ के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्य सचिव बने।
Trending
- ‘नो VIP कल्चर’ की मिसाल, चिलचिलाती धूप में बुलेट से कलेक्ट्रेट पहुंचे विधायक सुशांत शुक्ला
- मुख्यमंत्री साय से मिले जिले के पत्रकार; आवास, प्रेस कॉम्प्लेक्स और रेलवे रियायत बहाली की गूँजी माँग
- मोदी के आह्वान पर छत्तीसगढ़ में ‘मितव्ययिता’ की पहल: CM साय ने अपने काफिले से हटाईं 5 गाड़ियां, अब EV पर रहेगा जोर
- बोर्ड परीक्षा की गोपनीयता भंग करने पर बड़ी कार्रवाई; केंद्र अध्यक्ष समेत 5 कर्मचारी निलंबित
- ज्येष्ठ माह में 4 एकादशी का संयोग, जानें अपरा, पद्मिनी, परमा और निर्जला एकादशी व्रत की तिथि
- IPL 2026: लगातार पांचवीं जीत से जीटी बनी नंबर वन, एसआरएच तीसरे स्थान पर पहुंची
- ओटीटी रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड फिर रचेगी इतिहास! जानें-18सौ करोड़ से रह गई कितनी दूर
- शीशम की पत्तियां: गर्मी का ‘नेचुरल एयर कंडीशनर’, जानें वैज्ञानिक आधार और आयुर्वेद के प्रमाण


