हर महीने में दो एकादशी व्रत पड़ते हैं। लेकिन इस साल अधिकमास लगने के कारण ज्येष्ठ में 4 एकादशी का संयोग बना है, जिसमें अपरा, पद्मिनी, परमा और निर्जला एकादशी व्रत शामिल है।
एकादशी व्रत 2026
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस साल 2026 में अधिकमास लग रहा है, जिसमें ज्येष्ठ का महीना दो बार रहेगा। वहीं अधिकमास मास 17 मई से 15 जून 2026 तक रहेगा।
आमतौर पर एक महीने में दो बार एकादशी तिथि पड़ती है, जोकि कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की एकादशी को होती है। लेकिन इस बार ज्येष्ठ माह मे 4 एकादशी व्रत का दुर्लभ संयोग बन रहा है। नोट करें एकादशी व्रत की तिथियां।
अपरा एकादशी (Apara Ekadashi 2026)- ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी में अपरा एकादशी व्रत रखा जाएगा। यह ज्येष्ठ मास का पहला एकादशी व्रत है, जो बुधवार 13 मई 2026 को पड़ रही है।
पद्मिनी एकादशी (Padmini Ekadashi 2026)- ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर पद्मिनी एकादशी व्रत रखा जाएगा, जोकि 27 मई को पड़ रही है। यह ज्येष्ठ (अधिकमास) की दूसरी एकादशी होगी।
परमा एकादशी (Parma Ekadashi 2026)- ज्येष्ठ अधिक कृष्ण पक्ष की एकादशी पर परमा एकादशी का व्रत 11 जून को रखा जाएगा। यह ज्येष्ठ मास की तीसरी एकादशी होगी।
निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi 2026)- निर्जला एकादशी सभी एकादशी व्रत में सबसे कठिन मानी जाती है। इस साल निर्जला एकादशी व्रत ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष पर 25 जून 2026 को मनाया जाएगा।
Trending
- बोर्ड परीक्षा की गोपनीयता भंग करने पर बड़ी कार्रवाई; केंद्र अध्यक्ष समेत 5 कर्मचारी निलंबित
- ज्येष्ठ माह में 4 एकादशी का संयोग, जानें अपरा, पद्मिनी, परमा और निर्जला एकादशी व्रत की तिथि
- IPL 2026: लगातार पांचवीं जीत से जीटी बनी नंबर वन, एसआरएच तीसरे स्थान पर पहुंची
- ओटीटी रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड फिर रचेगी इतिहास! जानें-18सौ करोड़ से रह गई कितनी दूर
- शीशम की पत्तियां: गर्मी का ‘नेचुरल एयर कंडीशनर’, जानें वैज्ञानिक आधार और आयुर्वेद के प्रमाण
- सूरजपुर में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम: मुआवजे के लालच और मामूली विवाद में मां की पत्थर से कुचलकर हत्या
- तुमीडीह डैम के पास जंगल में युवती की नृशंस हत्या, पहचान मिटाने चेहरे को पत्थर से कुचला
- मुख्यमंत्री साय ने पावन अचला एकादशी की दी शुभकामनाएँ


