Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पत्रकार वार्ता, महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने का संकल्प
- सिम्स बिलासपुर का कमाल: जटिल ‘स्किन ग्राफ्टिंग’ से युवक को मिला नया चेहरा और रोशनी
- बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली, स्कॉर्पियो की टक्कर से माता-पिता की दर्दनाक मौत
- शादी समारोह में नाचने को लेकर हुए विवाद में हुई चाकूबाजी, तीन युवक घायल
- लू और तपती गर्मी से बचना है ? अपनाएं ये आसान प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय
- सिलाई मशीन से ‘लखपति दीदी’ बनने तक का सफर: पुष्पा बाई ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत
- बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति: 10 दिनों में 6 लाख से अधिक की स्क्रीनिंग, ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान’ बना उम्मीद की किरण
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने रहाटकर का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें शॉल एवं प्रतीक चिन्ह नन्दी भेंटकर सम्मानित किया। सौजन्य मुलाकात के दौरान महिला सशक्तिकरण, बालिकाओं की सुरक्षा एवं कल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और विधायक विक्रम उसेंडी भी उपस्थित रहे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में अगले तीन से चार दिन और बारिश के आसार नहीं है। दरअसल, मानसून को आगे पुश करने वाले मौसमी सिस्टम कमजोर पड़ गए हैं। जिसके चलते प्रदेश में पिछले पांच दिनों से मानसून नारायणपुर, कोंडागांव से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। अब स्थिति ये है कि बुधवार को प्रदेश के किसी भी स्थान पर न्यूनतम 10MM बारिश तक नहीं हुई है। जबकि सप्ताह भर पहले तक मैक्सिमम 75 इलाकों में बारिश हो रही थी। इसका असर ये हुआ है कि प्रदेश का औसत तापमान 4 डिग्री तक बढ़ा है। आज की बात करें तो…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा स्थित चारमार के जंगलों में हाथी के बच्चे के कुएं में गिरने की खबर को अभी दो दिन नहीं बीते कि अब जिले के खरसिया रेंज में ऐसी घटना सामने आई है। रेंज के अंतर्गत आने वाले तेन्दुमुड़ी बीट के गुर्दा सर्किल में हाथी का बच्चा गहरे कुएं में गिर गया। हाथी की चिंघाड़ सुनकर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई है। घटना आज सुबह 4 से 5 बजे के आसपास की बताई जा रही है। इलाके में हाथियों का बड़ा दल विचरण कर रहा है। माना जा रहा है उसी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, वे पुलिस से बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। एक लूट का मामला तारबाहर थाना क्षेत्र से आया है। यहां दिनदहाड़े बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने एक ड्राइवर से झपट्टा मारकर 1 लाख 30 हजार रुपये लूट लिए और मौके फरार हो गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद हो गए हैं, जिसके आधार पर पुलिस उनकी पतासाजी कर रही है। जानकारी के अनुसार, लोरमी से आए ड्राइवर व्यापार विहार में सामान खरीदने के बाद…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में विगत 25 वर्षों से पदोन्नति की राह देख रहे 55 निरीक्षक अब उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) बनेंगे। पुलिस विभाग के अंतर्गत कार्यरत निरीक्षक संवर्ग के वर्ष 1999 और 2000 बैच के निरीक्षकों को पदोन्नति देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग में मात्र 17 रिक्त पदों के कारण यह प्रक्रिया अटकी हुई थी। इसके साथ ही रक्षित निरीक्षक संवर्ग से एक अधिकारी, विशेष शाखा (एसबी) से एक निरीक्षक, आर्म्स शाखा से एक निरीक्षक तथा कंपनी कमांडर पद पर कार्यरत सात अधिकारियों को सहायक सेनानी पद पर पदोन्नत किया गया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से…
ज्येष्ठ महीने में भीषण गर्मी रहती है, ऐसे में इस माह में जल का महत्व दोगुना हो जाता है। खासकर इस महीने में आने वाले त्योहारों को भी जल से जोड़ा गया है, इन्हीं में से एक है निर्जला एकादशी। जल के महत्व को समझने के लिए इस दिन बिना अन्न, जल ग्रहण किए व्रत करने का विधान है। एकादशी का दिन विष्णु जी को समर्पित है, लेकिन ज्येष्ठ माह की निर्जला एकादशी के दिन कुछ खास पूजनीय पेड़ों को जल जरुर अर्पित करना चाहिए, इसके बिना व्रत अधूरा माना जाता है। इस साल निर्जला एकादशी 6 जून 2025 को…
नई दिल्ली। आईपीएल सीजन 18 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम ट्रॉफी लेकर बुधवार, 4 जून को अपने होम ग्राउंड पहुंची। इससे पहले टीम की बस में सबसे आगे विराट कोहली ट्रॉफी लिए हुए बैठे थे, उन्हें देखने के लिए फैंस का हुजूम उमड़ा था। अनुष्का शर्मा ने इससे संबंधित कई वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए, जहां सड़कों पर बड़ी संख्या में फैंस दिख रहे थे। कप्तान रजत पाटीदार समेत पूरी टीम का स्वागत करने के लिए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार एयरपोर्ट पहुंचे थे। इसके बाद शाम को पूरी टीम एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंची, जहां जीत का जश्न…
नई दिल्ली। अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ के चारों तरफ चर्चे हैं। फिल्म को लेकर बज बना हुआ है और दर्शकों में ऐसा एक्साइटमेंट है कि उनकी बेसब्री बढ़ती जा रही है। हाउसफुल फ्रेंचाइजी ने 15 साल का सफर पूरा करते हुए अपनी पांचवीं किस्त सिनेमाहॉल में 6 जून को उतारने वाली है। फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट इसलिए भी है क्योंकि ये फिल्म दो अलग-अलग क्लाइमैक्स के साथ रिलीज होने वाली है। ऐसे में बहुत से लोग फिल्म रिलीज से पहले फिल्म कैसी होगी, कॉमेडी का स्तर कैसा होगा, इस बात का अंदाजा लगाने में लगे हुए हैं। खैर फिल्म…
नई दिल्ली। अक्सर कहा जाता है कि हरी पत्तीदार सब्जियों का सेवन करने से सेहत को जबर्दस्त फायदा मिलता है लेकिन हरी की जगह लाल पत्तीदार सब्जी का सेवन करेंगे तो फायदा कई गुना ज्यादा मिलेगा। क्या कभी आपने लाल पत्ता गोभी खाया है। अगर नहीं खाया है तो खाना शुरू कर दीजिए। इसके इतने फायदे होंगे कि आप जानकर हैरान हो जाएगी। रेड कैबेज हरे पत्तागोभी की तुलना में अधिक पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसका रंग बैंगनी या गहरा लाल होता है जो इसमें मौजूद एंथोसायनिन नामक एंटीऑक्सिडेंट की वजह से होता है। यह गोभी विटामिन सी,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर से हिट एंड रन का मामला सामने आया है। तेलीबांधा चौक पर बुधवार रात ड्यूटी में तैनात दो ट्रैफिक जवानों को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना उस वक्त हुई जब जवान ट्रैफिक नियंत्रण में जुटे थे और वाहन को रोकने का प्रयास कर रहे थे। घटना रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच की है, जब ट्रैफिक सिपाही केशव क्षत्रिय…

