खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, वे पुलिस से बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। एक लूट का मामला तारबाहर थाना क्षेत्र से आया है। यहां दिनदहाड़े बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने एक ड्राइवर से झपट्टा मारकर 1 लाख 30 हजार रुपये लूट लिए और मौके फरार हो गए।
घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद हो गए हैं, जिसके आधार पर पुलिस उनकी पतासाजी कर रही है। जानकारी के अनुसार, लोरमी से आए ड्राइवर व्यापार विहार में सामान खरीदने के बाद नगद राशि अपने बैग में रखकर लौट रहा था।
जैसे ही वह मुख्य सड़क पर पहुंचा, घात लगाए बैठे दो युवक बाइक से आए और झपट्टा मारकर बैग लेकर फरार हो गए। बैग में 1.30 लाख रुपये थे, जो वह व्यावसायिक उपयोग के लिए लाया था। ड्राइवर ने शोर मचाकर मदद मांगी, लेकिन आरोपी काफी तेज़ी से भाग गए थे। इधर घटना की सूचना मिलते ही तारबाहर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
Trending
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार
- पुलिस और वन विभाग की बड़ी स्ट्राइक, कार से 63 लाख का गांजा जब्त


