खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में अगले तीन से चार दिन और बारिश के आसार नहीं है। दरअसल, मानसून को आगे पुश करने वाले मौसमी सिस्टम कमजोर पड़ गए हैं। जिसके चलते प्रदेश में पिछले पांच दिनों से मानसून नारायणपुर, कोंडागांव से आगे नहीं बढ़ पा रहा है।
अब स्थिति ये है कि बुधवार को प्रदेश के किसी भी स्थान पर न्यूनतम 10MM बारिश तक नहीं हुई है। जबकि सप्ताह भर पहले तक मैक्सिमम 75 इलाकों में बारिश हो रही थी।
इसका असर ये हुआ है कि प्रदेश का औसत तापमान 4 डिग्री तक बढ़ा है। आज की बात करें तो मौसम विभाग ने एक से दो स्थानों में हल्की बारिश का अनुमान लगाया है। सूरजपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर समेत सिर्फ 6 इलाकों में थंडर स्टॉर्म का यलो अलर्ट है।
यहां गरज-चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बिजली गिर सकती है। इसके अलावा बाकी बचे अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त


