खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा स्थित चारमार के जंगलों में हाथी के बच्चे के कुएं में गिरने की खबर को अभी दो दिन नहीं बीते कि अब जिले के खरसिया रेंज में ऐसी घटना सामने आई है। रेंज के अंतर्गत आने वाले तेन्दुमुड़ी बीट के गुर्दा सर्किल में हाथी का बच्चा गहरे कुएं में गिर गया। हाथी की चिंघाड़ सुनकर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई है।
घटना आज सुबह 4 से 5 बजे के आसपास की बताई जा रही है। इलाके में हाथियों का बड़ा दल विचरण कर रहा है। माना जा रहा है उसी दल का हिस्सा रहा हाथी का बच्चा पत्ता खाने के लिए पेड़ के पास गया और पैर फिसलने से गहरे कुएं में गिर गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम जेसीबी लेकर घटना स्थल पहुंच गई है।
बता दें कि एक दिन पहले ही रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा स्थित चारमार के जंगलों में अपने दल के साथ जंगल में गए हाथी का बच्चा कुएं में गिर गया था। गांव वालों ने मोर्चा संभालते हुए जेसीबी के जरिए हाथी के बच्चे के सकुशल बाहर निकालने के लिए रास्ता बनाया। गहरे कुएं से सुरक्षित निकलने के बाद हाथी शावक ने अपने अंदाज में जेसीबी को सूंड़ लगाकर धन्यवाद देते हुए अपने दल की तलाश में जंगल की ओर चला गया था।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त


