खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में विगत 25 वर्षों से पदोन्नति की राह देख रहे 55 निरीक्षक अब उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) बनेंगे। पुलिस विभाग के अंतर्गत कार्यरत निरीक्षक संवर्ग के वर्ष 1999 और 2000 बैच के निरीक्षकों को पदोन्नति देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग में मात्र 17 रिक्त पदों के कारण यह प्रक्रिया अटकी हुई थी।
इसके साथ ही रक्षित निरीक्षक संवर्ग से एक अधिकारी, विशेष शाखा (एसबी) से एक निरीक्षक, आर्म्स शाखा से एक निरीक्षक तथा कंपनी कमांडर पद पर कार्यरत सात अधिकारियों को सहायक सेनानी पद पर पदोन्नत किया गया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से विगत दिनों अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर पदोन्नति की समस्या से अवगत कराया था।
इस पर उन्होंने शीघ्र पदोन्नति का आश्वासन दिया था। उनके निर्देश पर डीएसपी के पदों में वृद्धि का निर्णय लेकर प्रस्ताव तैयार कर वित्त विभाग को भेजा गया था। वित्त विभाग से स्वीकृति मिलते ही पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई, जो अब पूर्णता की ओर है।
Trending
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार
- पुलिस और वन विभाग की बड़ी स्ट्राइक, कार से 63 लाख का गांजा जब्त


